संत पॉल सीनियर सेकेंडरी स्कूल बहदरपुर में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस
संत पॉल सीनियर सेकेंडरी स्कूल बहदरपुर में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

जे टी न्यूज, बेगूसराय: संत पॉल सीनियर सेकेंडरी स्कूल बहदरपुर बेगूसराय के प्रांगण में गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर प्राचार्य महोदय ने तिरंगा झंडा फहराया एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गये। बच्चों की इन मनमोहन सांस्कृतिक कार्यक्रम ने वहाँ उपस्थित सभी व्यक्तियों के मन को बरबस मोह लिया। प्राचार्य महोदय एवं शैक्षणिक निर्देशिका महोदय ने परेड का निरीक्षण किया एवं उनकी सलामी ली।
झंडा फहराने के बाद प्राचार्य महोदय का भाषण हुआ जिसमें उन्होंने गणतंत्र दिवस मनाने की आवश्यकता पर बल देते हुए बच्चों को संविधान की उपयोगिता को बताया और कहा कि देश का विकास तभी संभव है जब हमलोग भारत के संविधान के अनुसार चलें। शैक्षणिक महोदया ने बच्चों को उनके अधिकार एवं कर्तव्यो के प्रति सचेत किया और बताया कि किस तरह से भारत देश संविधान के अनुसार चलकर पुन: अपना पूर्व गौरव प्राप्त कर रहा है। माननीय श्री सचिव महोदय ने बच्चों के द्वारा प्रस्तुत किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना की और बताया कि बाबा साहेब अंबेडकर एवं महात्मा गांधी के बताए मार्गो पर चलकर ही देश का विकास संभव है।
उन्होंने सभी शिक्षक शिक्षिकाओं एवं शिक्षकेत्तर सहयोगियों के कार्यों की भूरी-भूरी प्रशंसा की जिन्होंने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाई।


