विपक्ष के हंगामा को देखते हुए दोनों सदन की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित।

जे टी न्यूज़ दिल्ली : आज भी विपक्ष के रवैये को देखते हुए दोनों सदन की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित। आज भी संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही बाधित रहने के आसार लगाए जा रहे थे,और वैसा ही देखने को मिल रहा है। दोनों सदनों में कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष का हंगामा शुरू हो गया। पेगासस जासूसी प्रकरण की जांच कराए जाने की मांग को लेकर विपक्ष ने सदन की कार्यवाही नहीं चलने दी। इसके अलावा विपक्ष तीन कृषि कानूनों और महंगाई के मुद्दों पर भी आंदोलित है।

इससे पहले भी संसद के दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा में कार्यवाही की शुरुआत से पहले सोमवार को कारगिल विजय दिवस के अवसर पर कारगिल युद्ध में शहीद वीर जवानों को श्रद्धांंजलि दी गई, जिसके बाद राज्यसभा और लोकसभा में विपक्ष ने पेगासस मुद्दे पर हंगामा किया और दोनों सदनों की कार्यवाही बार-बार बाधित हुई। 4 बजे एक बार फिर से राज्यसभा की कार्यवाही शुरू हुई लेकिन विपक्ष के हंगामे के कारण एक घंटे के लिए स्थगित कर दी गई। वहीं, दो विधेयकों को चर्चा के बाद लोकसभा में पारित किया गया और सदन को मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया था। हालांकि, आज फिर कार्यवाही बाधित हो रही है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button