मो. इसहाक को दुबारा निर्विरोध जदयू का प्रखण्ड अध्यक्ष चुना गया

जेटी न्यूज

केसरिया/पू०च०: नगर के जदयू कार्यालय में बुधवार को जद यू प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव संपन्न हुआ। जिसमें निर्विरोध मो इशाक अजाद को दोबारा केसरिया प्रखंड के जदयू अध्यक्ष के पद पर निर्वाचित घोषित किया गया। बतौर निर्वाची पदाधिकारी सह जद यू अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव अजीत सहनी,व प्रवेक्षक भरत पटेल के देखरेख में चुनाव प्रकिया शुरू हुई। प्रखंड के जदयू अध्यक्ष के पद के लिए मो इशाक अजाद ने नामांकन दाखिल किया।इसके बाद दूसरा कोई अभ्यर्थी नामांकन पर्चा दाखिल नहीं किया।

इसके बाद सर्वसम्मति से निर्विरोध मो अजाद को अध्यक्ष के पद पर चुन लिया गया। दुसरी बार अध्यक्ष बनने पर स्थानीय विधायक शालनी मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष श्रीकांत सिंह, पुर्व मुखिया गुडू खान, अजय पटेल, किसान प्रकोष्ठ के विधान सभा प्रभारी विशुराज सिंह, दिलीप कुशवाहा,भरत रजक, प्रखंड महासचिव मोहित कुमार सिंह, राहुल कुमार सिंह, दहाउर राय, राजकिशोर सहनी, उमेश पटेल, मनोज साह, समेत कई लोगो ने बधाई दी है।

Related Articles

Back to top button