कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रखंड मुख्यालय पर किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन 

 

जेटी न्यूज

भगवानपुर (बेगूसराय) युवा कांग्रेस कमिटी के द्वारा सोमवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित पेट्रोल पंप से दर्जनों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भगवानपुर बाजार होते हुए प्रखंड मुख्यालय पहुँच कर प्रधानमंत्री का पुतला फूंका तथा  मोदी  सरकार के विरुद्ध आक्रोशपूर्ण नारा लगाया। उक्त  कार्यक्रम का नेतृत्व कांग्रेस के युवा प्रदेश महासचिव मनीष कुमार ने किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस के युवा नेता शिवप्रकाश गरीब दास ने किसान विरोधी केंद्र की मोदी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि मोदी सरकार किसान विरोधी तीनों कानूनों  को केंद्र सरकार वापस लें,अन्यथा हम  प्रखंड के सभी कांग्रेसी  चरणबद्ध आंदोलन के लिए बाध्य होगें। उक्त मौके पर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष यशवंत चौधरी, जिलापार्षद रामस्वार्थ साह,पूर्व प्रमुख कृष्णकुमार राय, विधानसभा महासचिव कुंदन चौधरी, शम्भूनाथ चौधरी, इंद्रदेव राय, सरपंच राजेश कुमार उर्फ मार्शल, पंसस उमेश दास, राजकिशोर चौधरी, पुरषोत्तम कुमार, राकेश कुमार, रौशन कुमार यादव सहित दर्जनों कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button