आरपीएफ़ ने ओडिशा संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से 108.84 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब और 08 अंतरराज्यीय शराब तस्कर को किया गिरफ्तारल
आरपीएफ़ ने ओडिशा संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से 108.84 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब और 08 अंतरराज्यीय शराब तस्कर को किया गिरफ्तारल

जे टी न्यूज, सासाराम (रोहतास) शुक्रवार की देर रात्रि को सुरक्षा नियंत्रण कक्ष डीडीयू से सूचना प्राप्त हुई कि गाड़ी संख्या 12820 डाउन (ओडिशा संपर्क क्रांति एक्सप्रेस) में वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त दिनेश सिंह तोमर के मार्गदर्शन में ऑपरेशन सतर्क के तहत अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध चलाई जा रही अभियान के अंतर्गत रे सु ब टास्क टीम के उप निरीक्षक निशांत कुमार साथ आरक्षी अमित कुमार चौरसिया, छोटेलाल यादव, विशाल आनंद सिंह, योगेश कुमार, आनंद कुमार तथा राजीव रंजन पाठक के द्वारा उक्त गाड़ी में अवैध अंग्रेजी शराब के साथ कुल 08 अंतर्राज्यीय तस्करों के संबंध में सूचना प्राप्त हुई। तत्काल वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त के निर्देश पर सुरक्षा नियंत्रण कक्ष के माध्यम से उक्त गाड़ी को सासाराम रेलवे स्टेशन पर लगभग 02 मिनट का स्टॉपेज प्राप्त किया गया। प्राप्त सूचना पर सासाराम स्टेशन पर आरपीएफ पोस्ट सासाराम के प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार के निर्देशन में उप निरीक्षक दीपेंद्र सिंह राणावत साथ सहायक उप निरीक्षक जितेंद्र कुमार चौधरी व प्रधान आरक्षी संजय कुमार ओझा एवं GRP सासाराम के प्रभारी निरीक्षक सुमन कुमार के नेतृत्व में उप निरीक्षक विशेश्वर शर्मा साथ स्टाफ मौके पर उपस्थित हुए जिनकी मदद से सभी अभियुक्तों एवं बरामद अवैध शराब को गिरफ्तार कर उक्त गाड़ी से उतारा गया। बाद जीआरपी सासाराम द्वारा मौके की कागजी कार्रवाई उपरांत अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु जीआरपी थाना सासाराम ले जाया गया।

अभियुक्तों का विवरण
1.आदित्य कुमार, उम्र करीब 25 वर्ष, पुत्र शिवपूजन प्रसाद, निवासी ग्राम रूपसपुर पोस्ट अलीपुर, थाना बुनियादगंज, जिला गया (बिहार) 2. बादल कुमार उम्र करीब 20 वर्ष, पुत्र दिलीप साव, निवासी ग्राम चिरैली पोस्ट चिरैली, थाना खीरासराय, जिला गया (बिहार) 3. शिवम् कुमार, उम्र करीब 24 वर्ष, पुत्र मुन्ना प्रसाद, निवासी ग्राम/पोस्ट डोमटोली रोड, थाना कोतवाली, जिला गया (बिहार)
4 रोहित कुमार, उम्र करीब 28 वर्ष, पुत्र अमनदीप प्रसाद, निवासी नई गोदाम, थाना कोतवाली, जिला गया (बिहार) 5.सन्नी राज, उम्र करीब 24 वर्ष, पुत्र बिनोद कुमार, निवासी धरमपुर वार्ड नं0 07, थाना महकार, जिला गया (बिहार) 6. विकाश कुमार, उम्र करीब 24 वर्ष, पुत्र स्व0 नरेश प्रसाद, निवासी ग्राम डेल्हा वार्ड नं0 27, थाना डेल्हा, जिला गया (बिहार) 7 बिट्टू कुमार, उम्र करीब 19 वर्ष, पुत्र राजेश केवट, निवासी केनार चट्टी, थाना वजीरगंज, जिला गया (बिहार) 8. पिंटू कुमार, उम्र करीब 30 वर्ष, पुत्र नवल बिंद, निवासी नई गोदाम पहसी वार्ड नं0 08, थाना कोतवाली, जिला गया (बिहार) को जेल भेजा गया। कुल
108.84 लीटर नाजायज अंग्रेजी शराब बरामद किया गया जिसका अनुमानित कीमत 1,17,107 रुपये है। पूछताछ के दौरान अभियुक्तगण द्वारा स्वीकार किया गया कि वे विभिन्न राज्यों से शराब एकत्र कर बिहार में शराबबंदी का लाभ उठाते हुए ट्रेनों के माध्यम से ऊँचे दामों पर बिक्री करने के उद्देश्य से ले जा रहे थे। उपरोक्त संबंध में गिरफ्तारी तथा जब्ती की कारवाही कर नियमानुसार अभियुक्तगण के विरुद्ध बिहार आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर सभी को माननीय न्यायालय गया को अग्रसारित किया गया।

