डॉ. जितेंद्र प्रसाद और उनकी पत्नी के निधन से शोक में डूबा अररिया:सांसद
डॉ. जितेंद्र प्रसाद और उनकी पत्नी के निधन से शोक में डूबा अररिया:सांसद

जे टी न्यूज, अररिया:
अररिया जिला अस्पताल में पदस्थापित जनरल सर्जन डॉ. जितेंद्र प्रसाद एवं उनकी पत्नी के सड़क दुर्घटना में हुए असामयिक निधन की खबर ने पूरे जिले को स्तब्ध कर दिया है। यह हादसा न सिर्फ एक परिवार के लिए, बल्कि अररिया की स्वास्थ्य व्यवस्था और समाज के लिए भी अपूरणीय क्षति है।
इस दुखद घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए अररिया सांसद प्रदीप कुमार सिंह एवं नरपतगंज विधायक देवंती यादव ने कहा कि डॉ. जितेंद्र प्रसाद वर्षों से अपनी उत्कृष्ट चिकित्सा सेवा, सादगी और मानवीय व्यवहार के लिए अररिया में विशेष रूप से जाने जाते थे। उन्होंने असंख्य मरीजों को न सिर्फ इलाज दिया, बल्कि उन्हें भरोसा और संबल भी प्रदान किया।

जनप्रतिनिधियों ने कहा कि डॉ. जितेंद्र प्रसाद का जाना जिले के लिए ऐसी क्षति है, जिसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है। अररिया जिलावासियों की ओर से उन्होंने दिवंगत दंपति को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की और ईश्वर से प्रार्थना की कि वह दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को यह असहनीय दुख सहने की शक्ति दें।
आज अररिया सिर्फ एक डॉक्टर को नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और करुणा की मिसाल को खो देने के गहरे शोक में है।
