बेखौफ सशस्त्र अपराधियों ने दुकानदार को बंधक बनाकर लूटे 70 लाख के आभूषण
बेखौफ सशस्त्र अपराधियों ने दुकानदार को बंधक बनाकर लूटे 70 लाख के आभूषण

जे टी न्यूज, समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के श्रीपुरगाहर चौक स्थित एक आभूषण दुकान में शुक्रवार को सशस्त्र अपराधियों ने दुकानदार को बंधक बनाकर करीब 70 लाख रुपये मूल्य के जेवरात लूट लिए।
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि जिले के श्रीपुरगाहर चौक स्थित प्रियंका ज्वेलर्स नामक दुकान पर 3-4 की संख्या में हथियारबंद अपराधियों ने धावा बोला। इस दौरान अपराधियों ने हथियार के बल पर दुकानदार राहुल कुमार सहित अन्य को बंधक बना लिया। इसके बाद अपराधियों ने दुकान में रखे करीब 70 लाख रुपये मूल्य के चांदी एवं सोने के जेवरात लूट लिए।


