डॉ. घनश्याम राय ने उच्च शिक्षा निदेशक प्रोफेसर अग्रवाल से की शिष्टाचार भेंट
भेंट के दौरान लंबित पेंशन मामलों पर भी चर्चा , जल्द निष्पादन की उम्मीद
डॉ. घनश्याम राय ने उच्च शिक्षा निदेशक प्रोफेसर अग्रवाल से की शिष्टाचार भेंट
भेंट के दौरान लंबित पेंशन मामलों पर भी चर्चा , जल्द निष्पादन की उम्मीद
जे टी न्यूज, पटना :
सोमवार को डॉ. घनश्याम राय, कुलसचिव, मुंगेर विश्वविद्यालय ने बिहार सरकार के उच्च शिक्षा विभाग के निदेशक प्रोफेसर एन.के. अग्रवाल से पटना स्थित विकास भवन में उनके कार्यालय कक्ष में शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर डॉ. राय ने प्रो. अग्रवाल को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।
बिहार सरकार द्वारा प्रो. अग्रवाल को हाल ही में बिहार राज्य उच्चतर शिक्षा अभियान (RUSA) के उपाध्यक्ष पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वे पूर्व में ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर गणित विभागाध्यक्ष सहित कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक पदों पर कार्य कर चुके हैं।

डॉ. राय भी मिथिला विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर राजनीति विज्ञान विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर रह चुके हैं। दोनों अधिकारियों ने विश्वविद्यालय में कई प्रशासनिक जिम्मेदारियां साथ निभाई हैं।
भेंट के दौरान लंबित पेंशन मामलों पर भी चर्चा हुई। निदेशक ने बताया कि उच्च शिक्षा विभाग ने प्रक्रिया पूरी कर फाइल वित्त विभाग को भेज दी है, जो फिलहाल लंबित है, लेकिन जल्द निष्पादन की उम्मीद है।

