आर्यभट्ट टैलेंट सर्च टेस्ट इन मैथमेटिक्स एंड साइंस प्रतियोगिता परीक्षा 2026 का ऑनलाइन पंजीकरण 16 मार्च 2026 तक -डाॅ.घनश्याम राय
आर्यभट्ट टैलेंट सर्च टेस्ट इन मैथमेटिक्स एंड साइंस प्रतियोगिता परीक्षा 2026 का ऑनलाइन पंजीकरण 16 मार्च 2026 तक -डाॅ.घनश्याम राय।

जेटीन्यूज़
संजीव मिश्रा
मुंगेर: मुंगेर विश्वविद्यालय के कुलसचिव डाॅ.घनश्याम राय ने बताया कि प्रोफेसर एन के अग्रवाल,
निदेशक ,उच्च शिक्षा, बिहार सरकार, पटना के आलोक में द इंडियन मैथमेटिक एंड साइंस एसोसिएशन के तत्वावधान में कक्षा 6 से 12 एवं स्नातक व स्नातकोत्तर छात्रों के लिए अखिल भारतीय स्तर पर आर्यभट्ट टैलेंट सर्च टेस्ट इन मैथमेटिक्स एंड साइंस प्रतियोगिता परीक्षा 2026 का ऑनलाइन पंजीकरण की तिथि 16 मार्च 2026 किया जा सकता है।
इस प्रतियोगिता परीक्षा मे भाग लेने के लिए छात्रों को किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जा रहा है। छात्रों को ऑनलाइन आवेदन www.imsaindia.org पर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। डॉ विजय कुमार, सचिव द इंडियन मैथमेटिक एंड साइंस एसोसिएशन ने बताया कि छात्रों की अधिक से अधिक भागीदारी हेतु केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड , नई दिल्ली, निदेशक माध्यमिक शिक्षा बिहार सरकार, राज्य परियोजना निदेशक- उत्तर प्रदेश, राज्य परियोजना निदेशक शिक्षा विभाग झारखंड, निदेशक स्कूली शिक्षा राजस्थान, नवोदय विद्यालय समिति, केंद्रीय विद्यालय संगठन, डी.ए.वी पब्लिक स्कूल के द्वारा पत्र प्रेषित किया गया है।

संगठन के अध्यक्ष प्रोफेसर के.सी.सिंहा ने बताया कि इस प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन का उद्देश्य छात्रों में गणित एवं विज्ञान को पॉपुलर करना, अभिरुचि पैदा करना एवं चयनित छात्रों को पुरस्कृत एवं प्रशिक्षण करने की योजना है।
