दलित वंचितों के घरों को उजाड़ने के खिलाफ निर्णायक संघर्ष होगा–धीरेंद्र झा
ऐतिहासिक बेलहा गांव में साजिश के तहत बीच बस्ती में चले बुलडोजर कारवाई की जांच हो–सत्यदेव राम
दलित वंचितों के घरों को उजाड़ने के खिलाफ निर्णायक संघर्ष होगा–धीरेंद्र झा
ऐतिहासिक बेलहा गांव में साजिश के तहत बीच बस्ती में चले बुलडोजर कारवाई की जांच हो–सत्यदेव राम

जे टी न्यूज,मधुबनी : दलित वंचितों को उजाड़ने के बुलडोजर राज के खिलाफ भाकपा माले से संबद्ध खेग्रामस का गरीब बसाओ अभियान का न्याय मार्च मधुबनी जिला के फुलपरास, घोघरडीहा, मधेपुर, झंझारपुर प्रखण्डों का गत मंगलवार का देर शाम तक दौरा किया। टूटी उजड़ी बस्तियों के पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। पीड़ित परिवारों ने आरोप लगाया कि शासक पार्टियों के इशारे पर घरों को उजाड़ा गया है। बर्बर हमले हुए हैं और झूठे मुकदमे में फंसाया गया है। महिलाएं और मजदूर और किसान आक्रोशित हैं। खुले आसमान के नीचे लोग रहने को अभिशप्त हैं लेकिन सरकार असंवेदनशील बनी हुई है। इस न्याय यात्रा में खेग्रामस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व विधायक सत्यदेव राम, खेग्रामस के राष्ट्रीय महासचिव सह माले के मिथिलांचल प्रभारी धीरेंद्र झा, पूर्व विधायक मनोज मंजिल, खेग्रामस के राज्य सचिव शत्रुघ्न सहनी, कार्यालय सचिव प्रेम कुमार, माले फुलपरास अनुमंडल के नेता नवल यादव, योगनाथ मंडल, विजय कुमार दास आदि शामिल थे। कमिटी पूरी रिपोर्ट राज्य सरकार को देगी और ज्यादतियों की जांच की मांग करेगी। ऐतिहासिक बेलहा गांव में चली बुलडोजर एक्शन की जांच की मांग भी उठेगी।

भाकपा माले के जिला सचिव ध्रुव नारायण कर्ण ने कहा कि जल्द ही फुलपरास अनुमंडल पर पीड़ित परिवारों के न्याय के लिए धरना प्रदर्शन होगा। नेताओं ने जेल में बन्द 70 वर्षीय नन्हकू महतो को तत्काल रिहा करने की मांग की है!


