पुलिस ने चलाया मास्क चेकिंग अभियान वसूला गया जुर्माना

पुलिस ने चलाया मास्क चेकिंग अभियान वसूला गया जुर्माना

जेटी न्यूज

बिस्फी:- जिला पदाधिकारी के निदेश पर कोविड-19 के अनुपालनार्थ एवं बचाव को लेकर बिस्फी थाना स्थित चेक पोस्ट पर एवं पतौन ओपी अंतर्गत जगवन में तथा औंसी ओपी पर मास्क चेकिंग अभियान चलाया गया ।पतौन ओपी के जगवन एसएच 75 पर सीओ श्रीकांत सिन्हा के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में मास्क नही लगा कर यात्रा करने वाले कुल 21 लोगो से जुर्माने का रूप में 50 रुपए प्रति व्यक्ति कर एक हजार पच्चास रुपए की वसूली की गई ।वंही बिस्फी थाना स्थित चेक पोस्ट पर एसआई मायाशंकर सिंह एवं राहुल देव के द्वारा 20 लोगो से एक एक हजार रुपए का मास्क चालान काटा गया ।जबकि औंसी पर ओपी अध्यक्ष एवं एसआई श्रीकांत के द्वारा 37 लोगो से एक हजार 850 रुपए की जुर्माना राशि वसूल की गई

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button