हथौड़ी थाना क्षेत्र की बल्लीपुर में बीती रात एक घर में 5 लाख नकद व आभूषण की चोरी
चोरी की घटना के समय परिवार घर में ही सो रहे थे।
हथौड़ी थाना क्षेत्र की बल्लीपुर में बीती रात एक घर में 5 लाख नकद व आभूषण की चोरी
चोरी की घटना के समय परिवार घर में ही सो रहे थे।
समस्तीपुर

शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत हथौड़ी थाना क्षेत्र के बल्लीपुर पंचायत के गलगल चौक स्थित एक घर से बीती रात अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया।चोरो ने घर से पांच लाख रुपये नकद व सोने के आभूषण की चोरी कर लिया है। परिवार के सदस्य कमलेश्वर चौधरी ने बताया कि उनके बड़े भाई स्व. बद्री चौधरी के पुत्र देवचंद चौधरी और उनकी पत्नी बच्ची देवी घर में सो रही थी। इसी समय दीवार की उंचाई कम होने का फायदा उठाकर चोरो ने आंगन में घुस गया । और कमरे में रखी पेटी को तोड़कर उसमें रखे करीब पांच लाख रुपये नकद और लगभग 33 हजार रुपये मूल्य की सोने की कान की बाली एक बक्सा जिसमें बिजली बिल गैस सिलेंडर कार्ड समेत अन्य आवश्यक कागजात रखे थे। वह भी लेकर फरार हो गया।चोरी की जानकारी परिवार को रविवार की सुबह हुई । उठकर कमरे में पहुंचे तो पेटी खुला था और सभी सामान इधर-उधर बिखरा हुआ था। बता दे की पूर्व में भी गलगल चौक स्थित दुकानों में चोरी की घटना हुई थी। इसको लेकर रात को चौकीदार द्वारा गस्ती भी किया जाता था। अभी किसी भी चौकीदार की गस्ती गलगल चौक पर नहीं है।
इधर थानाध्यक्ष मौसम ने बताया कि चोरी की जानकारी मिली है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


