इंटर यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट हेतु क्रॉस कंट्री के लिए मुंगेर विश्वविद्यालय की टीम रवाना।

इंटर यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट हेतु क्रॉस कंट्री के लिए मुंगेर विश्वविद्यालय की टीम रवाना।

 

जेटीन्यूज़
संजीव मिश्रा
भागलपुर। मुंगेर: मुंगेर विश्वविद्यालय के क्रीड़ा परिषद द्वारा स्पोर्ट्स कैलेंडर के अनुसार वर्ष 2025-26 में इंटर कॉलेज क्रॉस कंट्री का आयोजन फरवरी महीने में किया गया। क्रॉस कंट्री की महिला 06 सदस्यीय टीम मैंगलोर विश्वविद्यालय, मंगलौर में आयोजित होने वाले ‘ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता’ में प्रतिभाग करने के लिए मंगलवार को टीम रवाना हो गई। यह ज्ञातव्य है कि इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता का आयोजन 27 फरवरी 2026 को होगा। मुंगेर विश्वविद्यालय के क्रीड़ा सचिव डॉ संजय मांझी ने बताया कि 6 सदस्यीय महिला टीम में प्रेमलता ,वर्षा ,सुमन, प्रीति, लक्ष्मी और राधा है। टीम कोच के रूप में बीआरएम कॉलेज की संगीता कुमारी और टीम मैनेजर के रूप में स्वयं क्रीड़ा सचिव टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। मुंगेर विश्वविद्यालय के प्रतिभा को बढ़ाने के लिए तथा खिलाड़ियों का मनोबल ऊंचा करने के लिए इस प्रतियोगिता में सहभागिता हेतु फ्लाइट से बच्चों को भेजा जा रहा है । इसके लिए मुंगेर विश्वविद्यालय के कुलसचिव डाॅ.घनश्याम राय और क्रीड़ा परिषद की टीम ने विशेष प्रयास किया है। डीएसडब्ल्यू प्रोफेसर महेश्वर मिश्रा ने कहा कि छात्र-छात्राओं का खेल कूद में सहभागिता के लिए मुंगेर विश्वविद्यालय की क्रीड़ा परिषद निरंतर प्रयासरत रहता है।

.

मुंगेर विस्तार के कुलसचिव डॉ घनश्याम राय ने कहा कि खिलाड़ियों की प्रतिभा का संवर्धन करने के लिए मुंगेर विश्वविद्यालय भरपूर प्रयास करेगी । इसी कड़ी में बच्चों को फ्लाइट से प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए भेजा जा रहा है। मुंगेर विश्वविद्यालय के कुलपति म प्रोफेसर संजय कुमार ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुंगेर विश्वविद्यालय भी खेलकूद में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाएगा। खिलाड़ियों को इंटर यूनिवर्सिटी टीम के रवाना करते समय मुंगेर विश्वविद्यालय के डीएसडब्ल्यू, छात्र संघ उपाध्यक्ष सुमित कुमार, कार्यक्रम समन्वयक, कुलसचिव और कुलपति भी मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button