होली पर्व को लेकर शांति समिति की हुई बैठक

होली पर्व को लेकर शांति समिति की हुई बैठक

 

जे टी न्यूज, मुरलीगंज मधेपुरा:
होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर शनिवार को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने की। बैठक में सांप्रदायिक सौहार्द के साथ होली मनाने पर विस्तृत चर्चा हुई। बीडीओ गोपाल कृष्णन ने कहा कि होली खुशियों और भाईचारे का पर्व है, इसे शांति और अनुशासन के साथ मनाया जाए। होलिका दहन के दौरान किसी प्रकार की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। उन्होंने लोगों से अफवाहों से दूर रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। इस अवसर पर सीओ किसलय कुमार तथा थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि होली के दौरान उपद्रवियों और शराब का सेवन कर हंगामा करने वालों पर विशेष नजर रखी जाएगी। अफवाह फैलाने तथा अश्लील व फूहड़ गाने बजाने वालों पर भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि होली के दौरान डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएंगे। प्रशासन ने सभी से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि मिल-जुलकर त्योहार मनाएं और क्षेत्र की शांति व्यवस्था बनाए रखें। बैठक में डॉ मनोज कुमार यादव, दिनेश मिश्र, सुजीत कुमार शास्त्री, प्रशांत यादव, ओमप्रकाश भगत, दयानंद शर्मा, शैलेन्द्र कुमार उर्फ कालेन्द्र, ब्रजेश यादव, राजनारायण यादव, विजय यादव, मो. आलम, मो. जब्बार, संजय सुमन, निर्मल पासवान, गुंजन कुमार एवं कई जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button