पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह की पुत्री ने योग्य पिता की योग्य पुत्री होने का प्रमाण दिया
पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह की पुत्री ने योग्य पिता की योग्य पुत्री होने का प्रमाण दिया

जे टी न्यूज़, पटना : पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह की बड़ी पुत्री लिपि सिंह पूर्व से ही आईपीएस है पर दूसरी पुत्री लता सिंह ने सर्वोच्च न्यायालय की काफी कठिन एओआर (एडवोकेट वन रिकॉर्ड) परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की है दोनों बेटियों ने खुद को योग्य पिता की योग्य पुत्री होने का प्रमाण दिया है पिता आरसीपी सिंह खुद आईएएस रहे हैं दोनों पुत्रियों की इस बड़ी उपलब्धि पर निश्चित रूप से गर्व अभिमान स्वाभिमान होना पिता के लिए स्वाभाविक है

उनकी पुत्रियों ने जो मुकाम पाया वो सबके लिए एक उदाहरण और अनुकरणीय है खासकर उनके लिए जो पुत्र और पुत्री में फर्क समझते है पुत्र को ज्यादा महत्व देते है पुत्रियों की तुलना में बेटी पैदा होती तो उस घर में उदासी छा जाती और बेटा पैदा हुआ तो जंग जीत लिया जश्न मनाया जाने लगता है ढोल नगाड़े बजते और मिठाइयां बांटी जाती है पर सीखना हो उदाहरण लेना हो अनुकरण करना हो तो आरसीपी बाबू से सीखिए जिन्होंने अच्छी परवरिश और संस्कार भर कर अपनी दोनों ही बेटियों लिपि सिंह और लता सिंह को इतना योग्य बनाया कि समाज में वो गर्व से कह पाएं कि ये दोनों मेरी बेटियां है कहने का तात्पर्य यह कि समाज बेटा बेटी में फर्क करने का दकियानूसी विचारों का परित्याग करें बेटियों के जन्म पर भी उतना ही गर्व करे जितना कि बेटे पर लता सिंह और आरसीपी बाबू को बहुत बहुत बधाई



