प्रशासन व प्रतिनिधियों के बीच हुआ होली मिलन
प्रशासन व प्रतिनिधियों के बीच हुआ होली मिलन

जे टी न्यूज, मधुबनी: लदनियां प्रखंड सह अंचल कार्यालय में सोमवार को प्रखंड प्रमुख प्रमिला देवी की उपस्थिति में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कर्मी, अधिकारी व जनप्रतिनिधियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। सौहार्द व भाईचारे का संदेश दिया। समारोह में बीडीओ राकेश कुमार ठाकुर व बीईओ अमितेश कुमार ने सभी को होली की बधाई देते हुए कहा कि यह पर्व आपसी प्रेम, समरसता व टीम भावना को मजबूत करने का अवसर देता है।
।
बीडीओ राकेश कुमार ठाकुर ने सभी कर्मियों को शुभकामनाएं देते हुए विभागीय कार्यों को मिलजुलकर बेहतर ढंग से निभाने का आह्वान किया। समारोह हर्षोल्लास व उत्साह के माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जदयू नेता सत्यनारायण साफी,सीओ कुमार राजीव रंजन, डीपीआरओ सुरेश यादव, एसआई रामप्रवेश शर्मा,बीएओ आदित्य कुमार, सांख्यिकी पदाधिकारी कमलजीत सिंह, प्रधान लिपिक शैलेंद्र कुमार,अशोक कुमार मंडल, अनीता देवी, सरोज कुमार यादव, अरुण कुमार यादव, रामदेव महतो, सुजीत कुमार पासवान सहित अन्य प्रतिनिधि मौजूद थे।



