लदनियां में ‘स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार’ अभियान का हुआ भव्य शुभारंभ  

लदनियां में ‘स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार’ अभियान का हुआ भव्य शुभारंभ

 

 

जेटीन्यूज/मधुबनी

​लदनियां नि सं

प्रखंड प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग ने संयुक्त रूप से सीएचसी में ‘स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार’ अभियान का शुभारंभ बुधवार को किया। यह अभियान 2 अक्टूबर तक चलेगा, जिसमें सभी उप-स्वास्थ्य केंद्र व अतिरिक्त उप-स्वास्थ्य केंद्र शामिल होंगे।

अभियान के पहले दिन, सीएचसी में एक विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक मीना कामत, प्रखंड प्रमुख प्रमिला देवी, बीडीओ राकेश कुमार ठाकुर व प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. कुमार अमन ने किया।

शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों ने मरीजों की जांच की। खून की भी जांच की गई। लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। इस अवसर पर, प्रधानमंत्री के राष्ट्र के नाम संबोधन का लाइव टेलीकास्ट भी किया गया।

विधायक मीना कामत ने मरीजों से बातचीत की और उनकी समस्याओं का समाधान किया। प्रमुख प्रमिला देवी ने कहा कि इस तरह के शिविर जनता के लिए बहुत फ़ायदेमंद हैं। बीडीओ राकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि यह अभियान सभी उप-स्वास्थ्य केंद्रों पर भी चलाया जाएगा। डॉ. कुमार अमन ने अपनी टीम को अच्छी सेवाएं देने का निर्देश दिया।

मौके पर बीएचएम,बीसीएम, लेखापाल, प्रधान लिपिक, आशा कार्यकर्ता, कर्मी सहित अन्य मौजूद थे।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button