शंकरपुर में शराबबंदी की खुली पोल: शराब पीकर खुद थाना पहुंचा युवक, पुलिस ने किया गिरफ्तार जे टी न्यूज, प्रिंस कुमार प्रभाकर, शंकरपुर (मधेपुरा): बिहार में लागू शराबबंदी कानून के बावजूद भी शराब के सेवन के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। इससे यह साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि राज्य में शराबबंदी को पूरी तरह प्रभावी बनाना अब भी चुनौती बना हुआ है। ताजा मामला शंकरपुर थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां एक शराबी खुद शराब पीकर थाना पहुंच गया। जैसे ही पुलिस को उसके नशे में होने की भनक लगी, उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार शंकरपुर थाना क्षेत्र के अरताहा गांव निवासी उद्धो ऋषिदेव शराब के नशे में धुत होकर शंकरपुर थाना परिसर पहुंच गया। थाना परिसर में मौजूद पुलिसकर्मियों को उसके हाव-भाव और व्यवहार से संदेह हुआ। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर जांच की।जांच के दौरान उसके शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। इसके बाद शंकरपुर थाना पुलिस ने बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है। ऐसे में शराब का सेवन करना, खरीदना, बेचना या इससे संबंधित किसी भी गतिविधि में शामिल होना कानूनन अपराध है। अगर कोई व्यक्ति ऐसा करता है तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है कि जब एक व्यक्ति शराब पीकर खुद थाना तक पहुंच गया, तो इससे यह सवाल भी उठता है कि शराबबंदी के बावजूद शराब लोगों तक आखिर पहुंच कैसे रही है।

 

शंकरपुर में शराबबंदी की खुली पोल: शराब पीकर खुद थाना पहुंचा युवक, पुलिस ने किया गिरफ्तार

जे टी न्यूज, प्रिंस कुमार प्रभाकर,
शंकरपुर (मधेपुरा):
बिहार में लागू शराबबंदी कानून के बावजूद भी शराब के सेवन के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। इससे यह साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि राज्य में शराबबंदी को पूरी तरह प्रभावी बनाना अब भी चुनौती बना हुआ है। ताजा मामला शंकरपुर थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां एक शराबी खुद शराब पीकर थाना पहुंच गया। जैसे ही पुलिस को उसके नशे में होने की भनक लगी, उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार शंकरपुर थाना क्षेत्र के अरताहा गांव निवासी उद्धो ऋषिदेव शराब के नशे में धुत होकर शंकरपुर थाना परिसर पहुंच गया। थाना परिसर में मौजूद पुलिसकर्मियों को उसके हाव-भाव और व्यवहार से संदेह हुआ। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर जांच की।जांच के दौरान उसके शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। इसके बाद शंकरपुर थाना पुलिस ने बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है। ऐसे में शराब का सेवन करना, खरीदना, बेचना या इससे संबंधित किसी भी गतिविधि में शामिल होना कानूनन अपराध है। अगर कोई व्यक्ति ऐसा करता है तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


इस घटना के सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है कि जब एक व्यक्ति शराब पीकर खुद थाना तक पहुंच गया, तो इससे यह सवाल भी उठता है कि शराबबंदी के बावजूद शराब लोगों तक आखिर पहुंच कैसे रही है।

Related Articles

Back to top button