निरंजन तिवारी बीपीएमयू का प्रदेश संगठन सचिव मनोनीत मिली बधाई
निरंजन तिवारी बीपीएमयू का प्रदेश संगठन सचिव मनोनीत मिली बधाई

जे टी न्यूज, पटना: बिहार का एकमात्र श्रम संसाधन विभाग बिहार सरकार से पंजीकृत इंडियन फेडरेसन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट(आई एफ डब्ल्यू) से संबद्ध बिहार प्रेस मेंस यूनियन मे निरंजन तिवारी को प्रदेश संगठन सचिव बनाया गया है। ज्ञात हो कि पत्रकारिता के प्रति समर्पण कर्मठता ईमानदारी और आत्म निष्ठा को देखते हुए प्रदेश अध्यक्ष अनमोल कुमार ने उन्हें बिहार प्रेस मेंस यूनियन का प्रदेश संगठन सचिव मनोनीत किया है। पत्रकार हित में सतत संघर्षरत और आवाज बुलंद करने वाले यूनियन के संस्थापक अध्यक्ष एसएन श्याम सचिव संजय तिवारी अवधेश कुमार शर्मा और राजन तिवारी ने स्वागत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष को शुभकामनाएं और निरंजन तिवारी को ढे़र सारी बधाइयां दी हैं।


