रामनवमी को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक

रामनवमी को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक

जे टी न्यूज, इंद्रपुरी (रोहतास) थाना परिसर में रामनवमी पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता थाना अध्यक्ष प्रियंका कुमारी गुप्ता ने की। बैठक में क्षेत्र से आए हुए जनप्रतिनिधि, पूजा समिति सदस्यों व मोहर्रम कमेटी सदस्यों को बताया कि शोभायात्रा के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि जुलूस के दौरान डीजे पर अश्लील गाना बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध है सामाजिक तत्त्वों व शराब कारोबारी पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी मौके पर बडीहा गांव के पंच व 20 सूत्री सदस्य आनंद कुमार पांडे,वार्ड सदस्य शिव पूजन सिंह, वार्ड पार्षद राजेश चौधरी,सरपंच प्रतिनिधि श्रवण गुप्ता, भोला सिंह, सब इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार समेत अन्य लोग उपस्थित हुए।

Related Articles

Back to top button