सुहानी को विद्यालय ने ‘ स्टूडेंट्स ऑफ द मंथ’ से नवाजा उपस्थिति स्तर को बढ़ाने के लिए की गई पहल
सुहानी को विद्यालय ने ‘ स्टूडेंट्स ऑफ द मंथ’ से नवाजा
उपस्थिति स्तर को बढ़ाने के लिए की गई पहल

जे टी न्यूज़, समस्तीपुर, पूसा : प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय, दिघरा में शैक्षणिक वातावरण को बेहतर बनाने और छात्रों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ‘स्टूडेंट्स ऑफ द मंथ’ सम्मान से बच्चों को प्रत्येक महीने सम्मानित किया जाता है । इसी कड़ी में सोमवार को कक्षा नवम् की छात्रा सुहानी कुमारी को फरवरी 2026 माह के लिए ‘स्टूडेंट्स ऑफ द मंथ’ के प्रतिष्ठित खिताब से नवाजा गया है। छात्र-छात्राओं के बीच सुहानी को इस सम्मान में प्रधानाध्यापक और संयोजक शिक्षक के हस्ताक्षर से आकर्षक प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम के संयोजक शिक्षक मुकेश कुमार मृदुल ने बताया कि यह कार्यक्रम पिछले कई महीनों से चलाया जा रहा है । इस महीने में सुहानी को यह सम्मान विद्यालय में उनकी अधिकतम उपस्थिति और उत्कृष्ट व्यवहार के लिए दिया गया है। प्रभारी प्रधानाध्यापक मंडल राय ने कहा कि इस प्रयास से छात्र-छात्राओं में प्रतिस्पर्धा और अनुशासन के प्रति उत्साह देखा जा रहा है। सुहानी की निष्ठा की सराहना करते हुए कहा कि उनका अनुशासन अन्य छात्रों के लिए अनुकरणीय और प्रेरणादायी होगा है। मौके पर वर्ग शिक्षक पूजा कुमारी उपस्थित थीं ।


