22 मार्च के आसपास हो सकती है हल्की बर्षा, चल सकती है तेज हवा

जे टी न्यूज, पूसा, समस्तीपुर
मौसस पूर्वानुमान के अनुसार आगामी 18 से 22 मार्च के बीच उत्तर बिहार के जिलों में हल्के बादल छाये रह सकते हैं. जिसके प्रभाव से 22 मार्च के आसपास हल्की बारिश हो सकती है. इस दौरान कई स्थानों पर आकाशीय बिजली चमक सकती है.कुछ जगहों पर तेज हवाऐं चल सकती है तथा कहीं कहीं ओलावृष्टि हो सकती है.इसक अलावा अन्य दिनों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है.
यह मौसम पुर्वानुमान ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, कृषि मौसम विभाग जलवायु परिवर्तन उच्च अध्यन केंद्र डा राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा समस्तीपुर द्वारा जारी किया गया है.
इस अवधि में अधिकतम तापमान 32-35 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है.न्यूनतम तापमान 18-20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.
सापेक्ष आद्रता सुबह में 70- 80 प्रतिशत के आस पास तथा दोपहर में 25- 30प्रतिशत रहने की संभावना है.
पुर्वानुमानित अवधि में औसतन 04 से 06 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पूरवा हवा चलने की भी संभावना है.21-22 मार्च के आसपास तेज हवा चल सकती है.


