बिहार की राजनीति में नीतीश कुमार जो निर्णय लेते हैं, वही होता है-जीतनराम मांझी

बिहार की राजनीति में नीतीश कुमार जो निर्णय लेते हैं, वही होता है-जीतनराम मांझी

जे टी न्यूज, पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बिहार में अगले मुख्यमंत्री के नामों को लेकर लगाई जा रही अटकलों के बीच हम पार्टी के प्रमुख एवं केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा है कि नीतीश कुमार जो कहते हैं वो करते हैं। जो फैसला वो लेते हैं, बिहार की राजनीति में वही होता है। पटना एयरपोर्ट पर गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि उन्‍हें भी मुख्‍यमंत्री बनाने का फैसला नीतीश कुमार ने लिया था।
मीडियाकर्मियों ने मांझी से पूछा था कि नीतीश कुमार सम्राट चौधरी को बिहार के अगले मुख्यमंत्री के रूप में प्रोजेक्‍ट कर रहे हैं, इसपर उन्होंने कहा कि मैं भी उन्‍हीं की मर्जी से मुख्‍यमंत्री बना था। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार जो फैसला लेंगे हम उनके साथ हैं। उनके फैसले पर कोई सवाल नहीं है। नीतीश कुमार के मन से जो भी मुख्‍यमंत्री बनाया जाएगा हम सभी लोग उसका स्‍वागत करेंगे। मांझी के इस बयान के बाद अब लगभग ये तय माना जा रहा है कि बिहार के  मुख्‍यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी शपथ ले सकते हैं।

 

वहीं,सत्ता के गलियारे में यह भी कहा जा रहा है कि मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार राज्‍यसभा जाकर भी बिहार की राजनीति पर अपना दबदबा कायम रखने वाले हैं। भले ही वो मुख्‍यमंत्री नहीं होंगे, लेकिन बिहार की राजनीति में उनके फैसले ही चलेंगे। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि क्‍या भाजपा सत्‍ता परिवर्तन के बाद भी अपने तरीके से बिहार चला पाएगी? या उसके लिये नीतीश के इशारे पर सरकार चलाना मजबूरी होगी?

Related Articles

Back to top button