बारिश से हुई भारी फसल क्षति को लेकर पप्पू यादव के आह्वान पर किसानों का एकदिवसीय धरना सांसद समर्थकों व किसानों ने फसल बर्बादी पर मुआवजे की मांग उठाई

बारिश से हुई भारी फसल क्षति को लेकर पप्पू यादव के आह्वान पर किसानों का एकदिवसीय धरना
सांसद समर्थकों व किसानों ने फसल बर्बादी पर मुआवजे की मांग उठाई

जे टी न्यूज़, पूर्णिया : बीते दिनों आए आंधी, तूफान, ओलावृष्टि और बारिश से हुई भारी फसल क्षति को लेकर पप्पू यादव के आह्वान पर थाना चौक पर एकदिवसीय धरना आयोजित किया गया। धरना की अध्यक्षता इस्राइल आजाद ने की, जबकि संचालन प्रेम किशोर सिंह ने किया। धरना में सांसद प्रतिनिधि अफरोज आलम शामिल हुए और किसानों की मांगों का समर्थन करते हुए सरकार से अविलंब मुआवजा देने की मांग की।
धरना को संबोधित करते हुए सांसद प्रतिनिधि अफरोज आलम एवं प्रवक्ता राजेश यादव ने कहा कि हाल के आंधी–तूफान और ओलावृष्टि से मक्का और गेहूं की फसल को भारी नुकसान हुआ है, जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो गई है। उन्होंने कहा कि कई किसानों ने कर्ज लेकर खेती की थी, लेकिन फसल बर्बाद होने से उनके सामने कर्ज चुकाने का संकट खड़ा हो गया है। खेतों में 70 से 80 प्रतिशत तक मक्का की फसल गिरकर नष्ट हो चुकी है, जिससे किसानों की कमर टूट गई है। वहीं इस्राइल आजाद, दिवाकर चौधरी और संजय सिंह ने कहा कि अब तक सरकार की ओर से न तो फसल क्षति का सही आकलन कराया गया है और न ही प्रभावित किसानों की सूची तैयार की गई है। किसानों की स्थिति इतनी खराब है कि कई परिवारों के घर में त्योहार के मौके पर भी चूल्हा नहीं जल सका। उन्होंने मांग की कि सरकार अपने तंत्र के माध्यम से हर पंचायत में सर्वे कराकर प्रभावित किसानों को जल्द से जल्द मुआवजा दे।l
बबलू भगत, भगवान पंडित और सुडु यादव ने कहा कि यदि किसानों की समस्याओं पर शीघ्र ध्यान नहीं दिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि जरूरत पड़ी तो पूर्णिया बंद और बिहार बंद तक का आह्वान किया जाएगा, ताकि सरकार किसानों की पीड़ा को समझे और उन्हें न्याय मिल सके।
धरना को संबोधित करते हुए वैश खान और मंटू यादव ने गैस सिलेंडर की किल्लत का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि लोगों को लंबी कतारों में खड़ा रहना पड़ रहा है, जिससे आम जनता काफी परेशान है।


धरना के दौरान किसानों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ रोष जताते हुए जल्द राहत देने की मांग की। इस मौके पर किसान नेता शत्रुघ्न यादव, संजय सिंह, सुशीला भारती, मो. जहांगीर, मोहन पासवान, मंटू यादव, मनोज यादव, मो. पप्पू, हजारी मेहता, अशोक पासवान, गोपाल सिंह, चुन्ना यादव, दिपांकर चटर्जी, मो. समिउल्लाह, डबलू खान, भगवान पंडित, शोभाकांत यादव, मुंशी यादव, मो. खालिद, संजय पासवान, करन यादव, सुमित यादव, संतोष कुमार (मुन्ना चेयरमैन), वीरेंद्र उर्फ बिट्टू मंडल, मो. महफूज, ई. सुनील यादव, संगम सोनू यादव समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button