फसल क्षति मुआवजा को ले मधुबनी जिला कृषि कार्यालय पर किसान सभा का प्रदर्शन दो अप्रैल को- मनोज

फसल क्षति मुआवजा को ले मधुबनी जिला कृषि कार्यालय पर किसान सभा का प्रदर्शन दो अप्रैल को- मनोज


जे टी न्यूज,मधुबनी : विहार राज्य किसान सभा के बिहार राज्य के संयुक्त सचिव मनोज कुमार यादव ने व्यान जारी कर कहा कि मधुबनी जिला कमिटि किसान कौंसिल के जिला अध्यक्ष राम जी यादव और सचिव सत्यनारायण यादव जी के नेतृत्व में मधुबनी जिला कृषि कार्यालय पर 2 अप्रैल 26 को विशाल प्रदर्शन आयोजित होगी, बेमौसम बारिश के चलते किसानों को बड़े स्तर पर फसल का नुक़सान हुआ है, यादव ने कहा कि आंधी, तुफान और वारिस से किसानों का गेहूं,मक्का, दलहन,तेलहन के साथ आम फसल का भारी नुक्सान हुआ है, किसान अपनी मेहनत और लागत लगाकर फसल तैयार किया था जिसको बेमौसम बारिश, आंधी ने तबाह कर डाला, जिला पदाधिकारी मधुबनी अपने स्तर से फसल नुकसान का जांच कराकर किसानों को प्रयाप्त मुआवजा के लिए राज्य सरकार से मांग कर किसानों के बीच फ़सल क्षति की मुआवजा देने की घोषणा करे ताकि किसानों को नुक्सान की भरपाई की जा सके। डबल इंजन की सरकार किसानों के प्रति उदासीन है, किसानों के फसलों के उपर आपदा होने पर नीतीश कुमार और मोदी सरकार के पास कोई ठोस नीति नहीं है और किसान मजदूर मारे जाते हैं विहार राज्य किसान सभा मधुबनी जिला कमिटि फसल क्षति के सवाल पर जोरदार आंदोलन चलाएंगी।जिसमे किसानों को प्रति एकड़ 25000 रुपए,फल, सब्जी नुकसान पर 50000 रुपए प्रति एकड़,90 प्रतिशत अनुदान पर कृषक को कृषि यंत्र देने,डिजल पर अनुदान, मुफ्त बिजली के सवालों पर प्रदर्शन होगी।

 

Related Articles

Back to top button