एसएसबी 45वीं वाहिनी बीरपुर एवं प्राथमिक सह कन्या मध्य विद्यालय बीरपुर द्वारा आयोजित की गयी नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम
-सीमावर्ती क्षेत्रों में 45 वीं वाहिनी द्वारा समय-समय पर ऐसे जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहे हैं:। गौरव सिंह कमांडेंट
एसएसबी 45वीं वाहिनी बीरपुर एवं प्राथमिक सह कन्या मध्य विद्यालय बीरपुर द्वारा आयोजित की गयी नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम
-सीमावर्ती क्षेत्रों में 45 वीं वाहिनी द्वारा समय-समय पर ऐसे जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहे हैं:। गौरव सिंह कमांडेंट

जे टी न्यूज़ सुपौल । 45 वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल बीरपुर के कुशल निर्देशन में प्राथमिक सह मध्य विद्यालय, बीरपुर में (ड्रग अवेयरनेस) नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्र के स्कूली बच्चों, शिक्षकगण एवं ग्रामीणों को नशा मुक्ति भारत अभियान के अंतर्गत नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा समाज को नशामुक्त बनाने के लिए प्रेरित करना था।
कार्यक्रम के दौरान सशस्त्र सीमा बल के जवानों द्वारा उपस्थित छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं ग्रामीणों को नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्परिणामों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। साथ ही युवाओं को नशे से दूर रहकर स्वस्थ एवं अनुशासित जीवनशैली अपनाने तथा अपने परिवार एवं समाज को भी जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया।

उक्त अवसर पर एसएसबी के कार्मिकों के साथ-साथ प्राथमिक सह मध्य विद्यालय बीरपुर के छात्र- छात्राएं, शिक्षकगण तथा ग्रामीण पुरुष एवं महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे तथा कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने नशामुक्त समाज के निर्माण हेतु जागरूक रहने एवं दूसरों को भी प्रेरित करने का संकल्प लिया। कमांडेंट गौरव सिंह ने बताया कि 45 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बीरपुर द्वारा सीमावर्ती क्षेत्रों में समय-समय पर ऐसे जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहे हैं और भविष्य में भी समाज को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से मुक्त करने हेतु इस प्रकार की गतिविधियां निरंतर जारी रहेंगी।



