सुपौल डीएम ने जिलास्तरीय समिति के सभी पदाधिकारियों के साथ की समीक्षात्मक बैठक
सुपौल डीएम ने जिलास्तरीय समिति
के सभी पदाधिकारियों के साथ की समीक्षात्मक बैठक

जे टी न्यूज़ सुपौल । जिला पदाधिकारी सावन कुमार की अध्यक्षता में वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम(भीभीपी II ) अन्तर्गत कार्य योजना में से योजनाओं के चयन करने के उद्देश्य से जिलास्तरीय समिति (डी एल सी-भीभीपी-II) के सभी पदाधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।

उक्त बैठक में डीएम श्री कुमार ने निर्देश देते हुए कहा कि अनुमण्डल पदाधिकारी वीरपुर, निर्मली एवं प्रखण्ड विकास पदाधिकारी बसंतपुर, निर्मली से समन्वय स्थापित करते हुए कार्य योजना यथाशीघ्र उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें ताकि योजना चयन की प्रक्रिया पूर्ण किया जा सके।


