सोलह कांडो में संलिप्त सात अपराधियों को रोहतास पुलिस का शिकंजा
अपराधी चाहे कितना हूं प्रभावशाली क्यों ना हो बख्शा नहीं जाएगा : रोहतास पुलिस कप्तान रौशन कुमार
सोलह कांडो में संलिप्त सात अपराधियों को रोहतास पुलिस का शिकंजा
अपराधी चाहे कितना हूं प्रभावशाली क्यों ना हो बख्शा नहीं जाएगा : रोहतास पुलिस कप्तान रौशन कुमार

करगहर(रोहतास)जिला के कुल सोलह लूट एवं छिना छपटी कांडों में संलिप्त सात अपराधियों को रोहतास पुलिस का जबरदस्त शिकंजा। गुप्त सूचना पर रोहतास पुलिस अपराधियों को डाल दी सलाखों के अंदर। इस संदर्भ में नगर थाना,सासाराम में पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार ने एक प्रेसवार्ता कर बताया कि गिरफ्तार अपराधियों में कैमूर जिला कुदरा थानाक्षेत्र बहेरा गाँव निवासी मोहित कुमार तथा अजय प्रजापति,रामगढ़ थाना भगवानपुर मंटू पाण्डेय तथा दिनेश विश्वकर्मा सहित रोहतास जिला चेनारी थाना टेकारी विजय कुमार एवं नगर थाना,सासाराम खिड़कीघाट निवासी भुलेटन उर्फ राकेश कुमार और खिलनगंज निवासी रौशन कुमार शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक बताएं कि इस गिरोह के अन्य और भी सदस्य हैं। जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस जगह-जगह गुप्त अडों पर छापामारी कर रही है। उन्होंने कहा कि पकड़े गये सारे अपराधी जिला तथा अंतर-जिला के विभिन्न थानों में अनेक गंभीर कांडों में नामजद हैं। वही रोहतास पुलिस कप्तान रौशन कुमार ने काडों में संलिप्त अपराधियों के लिए गंभीरता पूर्वक जोर देकर कहें कि किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जायेगा। चाहे वह कितना भी प्रभावशाली क्यों ना हो।

