सत्संग समाज को सही दिशा देता है, यह आत्मिक विकास का सर्वोत्तम माध्यम है” — मनोहर कुमार यादव
सत्संग समाज को सही दिशा देता है, यह आत्मिक विकास का सर्वोत्तम माध्यम है” — मनोहर कुमार यादव

जे टी न्यूज, खगड़िया: अलौली के धुसमुरी विशनपुर में सत्संग का दुसरा दिन विधिवत उद्घाटन, राष्ट्रीय संत असंग देव जी महाराज का मिला आशीर्वाद
खगड़िया।अलौली विधानसभा क्षेत्र के धुसमुरी विशनपुर में आयोजित भव्य सत्संग कार्यक्रम के दुसरे दिन उद्घाटन खगड़िया राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव ने विधिवत फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने सत्संग की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “सत्संग समाज को सही दिशा देता है और यह आत्मिक विकास का सर्वोत्तम माध्यम है। इससे व्यक्ति के विचारों में सकारात्मक परिवर्तन आता है और समाज में सद्भावना का वातावरण बनता है।”
कार्यक्रम में नेपाल बॉर्डर से पधारे राष्ट्रीय संत श्री श्री असंग देव जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करने का अवसर भी उपस्थित लोगों को मिला। संत असंग देव जी महाराज ने अपने प्रवचनों में मानव जीवन के मूल्यों, धर्म और आध्यात्मिकता के महत्व पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जीवन में सच्चे मार्ग पर चलने और समाज के हित में कार्य करने से ही वास्तविक सुख और शांति प्राप्त होती है।
जिलाध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि आज के समय में सत्संग जैसे आयोजनों की आवश्यकता और भी बढ़ गई है। भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपने मूल्यों से दूर होते जा रहे हैं, ऐसे में संतों के विचार और सत्संग का वातावरण लोगों को सही राह दिखाने का कार्य करता है। उन्होंने कहा कि समाज के विकास के साथ-साथ आध्यात्मिक उन्नति भी उतनी ही जरूरी है, तभी एक संतुलित और समृद्ध समाज का निर्माण संभव है।
उन्होंने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम लोगों को जोड़ने का कार्य करते हैं और समाज में एकता एवं भाईचारे को मजबूत बनाते हैं। मनोहर यादव ने उपस्थित ग्रामीणों से अपील की कि वे ऐसे आयोजनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और संतों के विचारों को अपने जीवन में उतारें।

इस सत्संग उद्घाटन कार्यक्रम में प्रमुख नवीन कुमार, पंचायत समिति सदस्य उदय पासवान, वार्ड सदस्य देवानंद कुमार, कार्यक्रम संचालक रंजीत कुमार, पुर्व मुखिया प्रत्याशी रौशन कुमार, कुलदीप यादव, मुख्य संयोजक रामानंद शर्मा , विवेकानंद , विरेन्द्र ,सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

