चिड़ियों की चहचहाहट बचाने के लिए इको क्लब की पहल
छात्र-छात्राओं ने चिड़ियों के लिए छत पर रखी पानी की कटोरियां
चिड़ियों की चहचहाहट बचाने के लिए इको क्लब की पहल
छात्र-छात्राओं ने चिड़ियों के लिए छत पर रखी पानी की कटोरियां

जे टी न्यूज, समस्तीपुर: बिरौली स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय दिघरा में शनिवार को इको कल्ब के सदस्यों ने गर्मी से पक्षियों को राहत पहुंचाने के लिए एक बेहतरीन पहल की। उन्होंने छोटे बर्तनों में पानी भरकर विद्यालय के छत पर छाया वाली जगहों पर रखा। पानी भरे बर्तनों के निकट कुछ चावल के दाने भी बिखेरे। गर्मी के आते ही तेजी से सूख रहे ताल-तलैयों को देखते हुए छात्र – छात्राओं ने यह कार्य इको क्लब के संयोजक व हिंदी विषय में इंटरमीडिएट कक्षा के विद्यालय अध्यापक मुकेश कुमार मृदुल के मार्गदर्शन में किया।

मुकेशकुमार मृदुल ने जानकारी देते हुए बतलाया कि प्रातःकाल में चिड़ियों की चहचहाहट मन को काफी आनंदित करता है। यह क्रम निरंतर जारी रहे इसके लिए पक्षियों का संरक्षण आवश्यक है। इससे प्रकृति में पारिस्थितिक संतुलन और जैव विविधता बनी रहेगी। वरीय शिक्षक राकेश कुमार ने विद्यालय के इको क्लब की ओर से की गयी इस पहल की सराहना करते हुए पर्यावरण संरक्षण की दिशा में आवश्यक कदम बताया। प्रभारी प्रधानाध्यापक मंडल राय ने कार्यक्रम की भूरी-भूरी प्रशंसा की। इस अवसर पर इको क्लब के सदस्यों ने प्रतिदिन चिड़ियों के लिए रखे गये पानी को पूरी गर्मी भर बदलने का संकल्प भी लिया।



