समस्तीपुर में दर्दनाक हादसा: भीषण आगलगी में 5 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत
समस्तीपुर में दर्दनाक हादसा: भीषण आगलगी में 5 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत

जे टी न्यूज, समस्तीपुर : जिले के बिशनपुर गांव से एक बेहद दुखद और हृदयविदारक घटना सामने आई है। जहां वार्ड संख्या 6 में अचानक भीषण आग लग गई, जिसमें एक 5 वर्षीय मासूम बच्चे की जलकर दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान अशोक सदा के पुत्र शिवम कुमार के रूप में की गई है जानकारी के अनुसार आग इतनी तेजी से फैली कि किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

जब तक स्थानीय लोग और परिजन कुछ समझ पाते, तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। इस दौरान श्याम कुमार आग की चपेट में आ गया और उसे बचाया नहीं जा सका।घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं आसपास के लोग भी इस दर्दनाक हादसे से स्तब्ध हैं। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। सूचना मिलने के बाद दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। प्रशासन मामले की जांच में जुटा हुआ है।


