परीक्षा तनाव कम करने के उपायों पर संत पॉल टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में आयोजित हुआ अतिथि व्याख्यान

परीक्षा तनाव कम करने के उपायों पर संत पॉल टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में आयोजित हुआ अतिथि व्याख्यान


जे टी न्यूज़, बिरसिंहपुर, समस्तीपुर : संत पॉल टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज, बिरसिंहपुर में 7 अप्रैल 2026 को गाइडेंस और काउंसलिंग कमिटी के तत्वावधान में “परीक्षा स्ट्रेस एंड स्टूडेंट्स’ ऐकडेमिक परफ़ॉर्मेंस: स्ट्रेस रिडक्शन टेक्निक्स” विषय पर एक अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रशिक्षुओं को परीक्षा तनाव से मुक्ति के उपायों की जानकारी देना तथा उनके शैक्षणिक प्रदर्शन को बेहतर बनाने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. श्वेता द्विवेदी के मंच संचालन एवं अतिथि सहित प्राचार्या महोदया, मंचासीन विद्वानों द्वारा दीप प्रज्वलन से हुई। इसके बाद सहायक प्राध्यापक नंदकिशोर जी द्वारा गणेश वंदना प्रस्तुत की गई। स्वागत गीत कॉलेज के प्रशिक्षु समूह द्वारा प्रस्तुत किया गया। गाइडेंस और काउंसलिंग कमिटी के समन्वयक श्री एस.एम. तहसीन आलम ने स्वागत भाषण में कहा कि विद्यार्थियों को परीक्षा के समय मानसिक संतुलन बनाए रखना चाहिए तथा सकारात्मक सोच के साथ अध्ययन करना चाहिए। मुख्य वक्ता के रूप में बी.आर.बी. कॉलेज समस्तीपुर के मनोविज्ञान विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. सुनील कुमार मिश्रा ने परीक्षा तनाव के कारणों एवं उसके समाधान पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि नियमित अध्ययन, समय प्रबंधन, योग, ध्यान तथा सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाकर तनाव को कम किया जा सकता है। इसी कार्यक्रम में कालेज के प्राध्यापक डॉ अमित पाण्डेय की पुस्तक शिक्षा का अधिकार अधिनियम भी अतिथि महोदय एवं प्राचार्या महोदया ने संयुक्त रूप से विमोचित किया गया। कार्यक्रम में प्रशिक्षुओं ने भी अपनी जिज्ञासाएँ रखीं जिनका विशेषज्ञ द्वारा समाधान किया गया। अंत में प्राचार्या डॉ. रोली द्विवेदी ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम प्रशिक्षुओं के सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं।


कार्यक्रम के सफल आयोजन में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, प्रशिक्षुओं तथा आयोजन समिति का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button