कृषि उत्पादन की दर के आकलन को ले गेहूं फसल कटनी का डीएम ने किया निरीक्षण 50 वर्ग मीटर में हुआ 16 किलो से अधिक गेहूं
कृषि उत्पादन की दर के आकलन को ले गेहूं फसल कटनी का डीएम ने किया निरीक्षण
50 वर्ग मीटर में हुआ 16 किलो से अधिक गेहूं

जे टी न्यूज़, मधेपुरा : जिला पदाधिकारी अभिषेक रंजन द्वारा मंगलवार को प्रखंड अन्तर्गत साहुगढ़-2 पंचायत के गणेश स्थान क्षेत्र में किसान हीरा सिंह के खेत में खेसरा संख्या-614 थाना संख्या-90/2 में रब्बी गेहूं फसल कटनी प्रयोग कार्य का निरीक्षण किया गया। फसल कटनी प्रयोग 10X5 मी० क्षेत्रफल में किया गया जिसका हरा दाना का वजन 16. 250 प्राप्त किया गया है। फसल कटनी कार्य सम्पादन के दौरान उप समाहर्त्ता संतोष कुमार, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, शिवनारायण राउत, जिला योजना पदाधिकारी, उमाशंकर कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी, रितेश रंजन कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, राजेश कुमार राम, डी०ई०ओ०, अजीत कुमार, किसान सलाहकार-ललन कुमार, पंकज कुमार, एवं अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।
इस फसल कटनी प्रयोग का मुख्य उद्देश्य कृषि उत्पादन की दर को आकलन कर प्रतिवेदन विभाग एवं सरकार को भेजना होता है। जिसके आधार पर किसानों के लिए अनेक प्रकार की योजनाओं का नीति निर्धारण तथा खाद्य सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण योजनओं में योगदान सुनिश्चित करता है। साथ ही फसल कटनी प्रयोग प्रतिदर्श विधि के आधार पर सफलता पूर्वक सम्पन्न कराया गया। इस कार्य को पंचायत स्तर से लेकर प्रखंड स्तर एवं जिला स्तर पर कृषि कार्यालय एवं सांख्यिकी कार्यालय के कर्मचारी/पदाधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से कार्य सम्पादित करते हैं।

जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा किसानों को बताया गया कि कृषि कार्य में उन्नत बीज एंव गुणवत्ता पूर्ण उर्वरक का उपयोग करें ताकि फसल की उत्पादकता बढ़ायी जा सके। कृषि कार्य में उन्नत कृषि यंत्रों जैसे हारवेस्टर मशीन, ट्रेकटर, थ्रेसर, आदि का उपयोग अधिक से अधिक करें। जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, मधेपुरा ने किसानों से बात करते हुए बताया कि वैज्ञानिक विधि से खेती करने पर कृषि का उत्पादन बढ़ता है तथा किसानों की आमदनी में बढ़ोतरी होती है।

