9 अप्रैल को किसान संसद में 32 संगठनों के सैकड़ों प्रतिनिधि पटना पहुंचेंगे

9 अप्रैल को किसान संसद में 32 संगठनों के सैकड़ों प्रतिनिधि पटना पहुंचेंगे


जे टी न्यूज़, पटना : किसान संसद में संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय नेता एवं भारतीय किसान यूनियन “टिकैत” के महासचिव युद्धवीर सिंह,किसान नेता सांसद सुधाकर सिंह एवं अन्य राष्ट्रीय किसान नेता शामिल होंगे। पूरे बिहार में 9 अप्रैल को पटना चलो का नारा गूंज रहा है।
आई एम ए हॉल पटना में किसान संसद की तैयारी हेतु गठित अभियान समिति के सदस्य दिनेश कुमार,अशोक प्रसाद सिंह,अशोक प्रियदर्शी,अमेरिका महतो,अमरेश नंदन,शशि कुमार एवं प्रदीप प्रियदर्शी ने आज पटना में स्वामी सहजानंद आश्रम में तैयारी की समीक्षा की । पूरे बिहार में किसान संसद में भाग लेने के लिए किसानों के बीच काफी उत्साह है।पटना चलो का नारा चारों ओर गूंज रहा है।बिहार के 32 किसान संगठनों ने किसान संसद में भाग लेने की अपनी स्वीकृति अभियान समिति को अभीतक भेजा है।किसान संसद में भारतीय किसान यूनियन “टिकैत” के राष्ट्रीय महासचिव युद्धवीर सिंह,किसान नेता सांसद सुधाकर सिंह सहीत एक दर्जन किसान नेता और कृषि बिशेषज्ञ किसान संसद को संबोधित करेंगे।मोदी सरकार के किसान विरोधी नीतियों से अन्नदाताओं में काफी आक्रोश है। कृषि व्यापार में अमेरिका से कर मुक्त व्यापार समझौता से पूरे देश का कृषि अर्थ व्यवस्था एवं गाँव की कृषि आधारित हमारी संस्कृति सब चौपट हो जायगा।किसानों से जबरन खेती
छीन कर अपने यार पूंजीपतियों को खेती सौपनें से गाँव एवं कृषि प्रधान हमारे मुल्क का पुरा ग्रामीण अर्थ व्यबस्था,सामाजिक जीवन एवं हमारी तहज़ीब सब ध्वस्त हो जायगा।।

इसलिए खेत,खेती,किसान के साथ-साथ गाँव और देश को बचाने के लिए सरकार की इस सुनियोजित तिकड़म का भंडाफोड़ करने हेतु किसानों के बीच सघन अभियान चलाने एवं एक बड़े जंग का हुंकार 9 अप्रैल 2026 को आई एम ए हॉल पटना से होगा। इस अभियान का श्रीगणेश पटना किसान संसद से होगा। किसान संसद के सन्देश को हम जन-जन तक बिहार के 38 जिलों में ले जाएगें। योजनाबद्ध एक कार्यक्रम का मसौदा भी संसद में पेश होगा और उस पर परिचर्चा होगी।पहले चरण में सुबे बिहार के सभी जिलों में किसान संसद आयोजित किया जाएगा। दूसरे चरण में गांव-गांव में किसान चौपाल आयोजित किया जाएगा। किसान चौपाल में मोदी सरकार की किसान विरोधी हर षड्यंत्र का भंडाफोड़ किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button