पूसा उप डाकघर को नेक्स्ट जेनरेशन कार्यालय में किया गया उन्नयन

पूसा उप डाकघर को नेक्स्ट जेनरेशन कार्यालय में किया गया उन्नयन


जे टी न्यूज़, समस्तीपुर : समस्तीपुर डाक परिमंडल अंतर्गत पूसा डाकघर को नेक्स्ट जेनरेशन कार्यालय में उन्नयन किया गया ! इस कार्यक्रम का संचालन एवं अध्यक्षता समस्तीपुर डाक परिमंडल के डाक अधीक्षक रॉबिनचंद्र के द्वारा किया गया ! कार्यालय का उद्घाटन मुख्य अतिथि पवन कुमार पोस्ट मास्टर जनरल उत्तरी परिक्षेत्र मुजफ्फरपुर एवं विशिष्ट अतिथि डॉक्टर स पांडे वाइस चांसलर डॉ राजेंद्र कृषि विश्वविद्यालय पूसा समस्तीपुर के कर कमल द्वारा दीप प्रज्वलित कर एवं फीता काटकर किया गया मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि का स्वागत डाक अधीक्षक रॉबिन चंद्र के द्वारा बुके एवं पाक चादर देकर अभिनंदन किया गया उद्घाटन के मौके पर उपस्थित सभी डाक कर्मचारी एवं उपस्थित आम लोगों को मुख्य अतिथि पवन कुमार ने संबोधित करते हुए कहा कि समस्तीपुर डाक परिमंडल के अंतर्गत पूसा उप डाकघर को प्रथम जैन जी कार्यालय में उन्नयन किया गया है इस डगर में आज से एक ही छत के नीचे स्पीड पोस्ट पार्सल बुकिंग इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक सुविधा आधारित लेनदेन आधार नामांकन डाकघर बचत योजना सुकन्या समृद्धि योजना बीमा योजनाएं बिल भुगतान मनी ट्रांसफर जैसी कई सेवाएं एक साथ मिलेगी ! इस कार्यालय में नेक्स्ट जेनरेशन के पसंद अनुसार यहां फ्री वाई-फाई सुविधा कॉफी वेंडिंग मशीन, वातानुकूलित कार्यालय सहित युवाओं को सारी सुविधाएं दी जाएगी

 

इससे खासकर ग्रामीण युवा और दूर दराज के लोगों को बैंकिंग डाक और सरकारी योजनाएं से जुड़ी सेवाओं के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा कार्यक्रम के अंत में डाक अधीक्षक रॉबिन चंद्र ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए उपस्थित मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के प्रति धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया ! इस मौके पर सहायक डाक अधीक्षक मनोज कुमार, इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के शाखा प्रबंधक कृष कुमार,डाक निरीक्षक मृत्युंजय कुमार,विक्की कुमार डाक कर्मचारी प्रणव प्रकाश,मुकेश कुमार,आशुतोष मिथिलेश कुमार डाक अधीर्षक धनंजय कुमार, मनोज कुमार पूसा उप डाकपाल नवीन प्रकाश अभिषेक कुमार,नेशनल यूनियन ग्रामीण डाक सेवक संघ समस्तीपुर के सचिव राकेश कुमार एवं शाखा डाकपाल रमेश प्रसाद सिंह निशांत कुमार ऋषिकेश पटेल पंकज कुमार इत्यादि लोग उपस्थित थे !

Related Articles

Back to top button