फिर से पचास प्रतिशत आरक्षण नहीं लागू हुआ तो आंदोलन पर जाने को विवश होंगे होमगार्ड के जवान – विष्णुदेव सिंह यादव
जे टी न्यूज,मधुबनी

50 से घटाकर 15 प्रतिशत आरक्षण किए जाने पर होमगार्ड के जवानों में व्याप्त हैं आक्रोश होमगार्ड जवानों के अधिकारों का हनन किए जाने को लेकर फिर एकबार संघ आरपार की रुख अख्तियार कर रही हैं। इसी कड़ी में बिहार रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ के पूर्व केंद्रीय उपाध्यक्ष सह सांसद (राज्यसभा) प्रतिनिधि विष्णुदेव सिंह यादव ने विज्ञप्ति जारी कर बिहार के होमगार्ड जवानों को मिलने वाली 50 प्रतिशत आरक्षण को घटाकर 15 प्रतिशत किए जाने के निर्णय को सरकार की दोहरी मानसिकता बताया हैं। सांसद प्रतिनिधि श्री यादव ने कहा है कि संघ के द्वारा मुख्यमंत्री का ध्यानकृष्ट कराया गया हैं कि राज्य के होमगार्ड जवान को पूर्व से ही बिहार पुलिस, कारा विभाग, बी एम पी बहाली, उत्पाद विभाग, वन विभाग एवं चतुर्थ वर्ग के बहाली में होमगार्ड के जवानों को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया जा रहा हैं। परंतु आनन फानन में 50 प्रतिशत आरक्षण से घटाकर 15 प्रतिशत आरक्षण कर दिया गया हैं। जिस कारण राज्य के होमगार्ड जवानों में काफी आक्रोश व्याप्त हैं। ऐसे में बिहार सरकार अपने इस दोहरी मानसिकता जैसी निर्णय पर पुनः विचार करते हुए 50 प्रतिशत आरक्षण पुनः लागू नहीं करती हैं तो हर परिस्थिति में प्रदेश अध्यक्ष अरुण ठाकुर एवं महासचिव सुदेश्वर प्रसाद के आह्वान पर राज्यभर में होमगार्ड के जवान आंदोलन करने पर मजबूर होंगे। जिसकी जवाबदेही सरकारी की होगी। 50 प्रतिशत आरक्षण लागू करने की बात कहते हुए सांसद प्रतिनिधि विष्णुदेव सिंह यादव ने कहा है कि हमारा देश 70 साल पहले आजाद हो गया लेकिन इस देश के गृहरक्षक आज भी गुलाम हैं। जिन्हें देश की व्यवस्थाएं आज भी समान काम के बदले समान सुविधाएं सुनिश्चित करने से वंचित रखी हैं।


