अन्नदाता आन्दोलन कर रहे किसानों के समर्थन में 20 फरवरी को कांग्रेकर्मियो के द्वारा होगा 10 किलोमीटर पदयात्रा

जेटी न्यूज मधुबनी

प्रो शीतलाम्बर झा अध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमिटी मधुबनी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि दिनांक 20 फरवरी को अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार अन्नदाता किसानों के समर्थन में 10 किलोमीटर पदयात्रा कर कृषि विरोधी तीनों कला कानून की जानकारी आमजन को देने का फैसला जिला कांग्रेस कमिटी ने किया है।
प्रो झा ने कहा कि यह पदयात्रा बेनीपट्टी अनुमंडल कांग्रेस कार्यलय से उच्चैठवासनी भगवती के प्रांगण तक होगा और विशाल आमसभा का आयोजन किया जाएगा।


जिला अध्यक्ष प्रो शीतलाम्बर झा ने जिला से प्रदेश कांग्रेस कमिटी के सदस्यों, जिला कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों, कार्यसमिति के सदस्यों, मोर्चा संगठन सभी साथियों,प्रकोष्ठ के सभी साथियों,प्रखण्ड कांग्रेस के अध्यक्षो एवम पदाधिकारीयों, कांग्रेस के बरिष्ट नेताओं सभी स्तर के कांग्रेसजनों एवम किसानों से आग्रह किया है कि जनविरोधी नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ दिन के 12 बजे बेनीपट्टी कांग्रेस कार्यलय पहुंच कर कार्यक्रम को सफल बनाए।

Related Articles

Back to top button