सीपीआई (एम ) ने ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका और बर्खास्तगी की मांग की

सीपीआई (एम ) ने ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका और बर्खास्तगी की मांग की


जे टी न्यूज़, पटना : ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करो, अलोकतांत्रिक तरीके से काटे गए नामो को पुनः वोटर लिस्ट में शामिल करो, ज्ञानेश कुमार पर देशद्रोह का मुकदमा चलाओ और उन्हें गिरफ्तार करो आदि गगन भेदी नारों के साथ भारी बारिश में सीपीएम कार्यकर्ताओं ने जमाल रोड स्थित राज्य कार्यालय से जुलूस निकाला निकला और विभिन्न चौक चौराहा से गुजरते हुए पटना जंक्शन पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका.
पुतला दहन स्थल पर ही राज्य सचिवमंडल सदस्य अहमद अली की अध्यक्षता में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए मजदूरों के राष्ट्रीय नेत्री ए. आर सिंधु ने नरेंद्र मोदी और अमित शाह को आड़े हाथो लेते हुए कहा कि ये दोनों देश के लोकतंत्र और संविधान को समाप्त करने पर तुले हुए हैं. 2023 में सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवहेलना करते हुए मोदी सरकार ने संविधान की मर्यादा भंग करतें हुए कानून बनाया और सी जे आई के बदले अमित शाह को चयन समिति में शामिल कर ज्ञानेश कुमार को मुख्य चुनाव आयुक्त की कुर्सी सौंप दी.बिहार समेत जितने भी विधानसभा चुनाव हुए हैं सभी में ज्ञानेश कुमार ने बीजेपी के इशारे पर काम करते हुए उन्हें फायदा पहुंचाया है. जिसका अब पर्दाफाश हो चूका है.हम मांग करते हैं कि अविलम्ब ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त किया जाय. साथ ही वर्तमान चयन समिति को भंग कर एक ऐसी चयन समिति का गठन किया जाए जिसमें प्रधान प्रधानमंत्री, लोकसभा के विपक्ष का नेता और सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश शामिल हो. सभा को मुख्य रूप से केंद्रीय कमेटी सदस्य अवधेश कुमार, राज्य सचिवमण्डल सदस्य मनोज चंद्रवंशी, अहमद अली अनुपम कुमार, भोला प्रसाद दिवाकर, शशिकांत राय, महिला नेत्री रामपरी सी. आई. टी.यु अध्यक्ष गणेश सिंह केंद्रीय कमिटी के पूर्व सदस्य अरुण मिश्रा आदि ने संबोधित किया.28 सितम्बर को शहीद भगत सिंह जयंती मानाने के आह्वान के साथ सभा समाप्त हुई.


कार्यक्रम के मुख्य संयोजक पटना के जिला सचिव शिवकुमार विद्यार्थी, देवाशीष राय, मनोज चौधरी, शंकर शाह, राजीव रंजन.

Related Articles

Back to top button