कोसी क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति बेहद गंभीर – पप्पू यादव

कोसी क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति बेहद गंभीर – पप्पू यादव


जे टी न्यूज़, सहरसा : इन तस्वीरों को देखिए। यह हर साल की बात है। आज हमने यहां नाव से आकर इनकी आर्थिक मदद की। जरूरत के सामान दिए। लेकिन सवाल बेहद गंभीर है। यह स्थिति क्यों?

कोसी क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति बेहद गंभीर है। आज सहरसा के नवहट्टा और महिषी प्रखंड में नाव से बाढ़ की तबाही और लोगों की परेशानियों का जायजा लिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई इलाकों में आवागमन के लिए पर्याप्त नाव उपलब्ध नहीं हैं, जिससे बाढ़ प्रभावित परिवारों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। सवाल यह है कि जब आपदा मंत्री और उपमुख्यमंत्री इसी क्षेत्र से आते हैं, तो प्रभावित लोगों तक समय पर राहत और नाव जैसी जरूरी सुविधाएं क्यों नहीं पहुंच पा रही हैं? 90 से इन लोगों ने यहां के लोगों का जीवन नासूर बना दिया है।

जगन्नाथ मिश्रा जी, लालू यादव जी सहित इस क्षेत्र से कई बड़े नेता और मुख्यमंत्री रहे हैं, फिर भी कोसी के लोगों को बाढ़, गरीबी और पलायन जैसी समस्याओं से अब तक पूरी तरह राहत क्यों नहीं मिली? आखिर कब तक कोसी की जनता हर साल ऐसी आपदा और उपेक्षा का सामना करती रहेगी? सरकार को तत्काल प्रभावित क्षेत्रों में पर्याप्त नाव, राहत सामग्री और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करानी चाहिए।

Related Articles

Back to top button