महादलित संजीव सादा की पुत्री रेशमी कुमारी को दबंगों ने पीट पीट कर बेहरमी से मार डाला माकपा के जिला स्तरीय जांच टीम पहुंची पड़रिया मुसहरी जल्द गिरफ्तारी की मांग

महादलित संजीव सादा की पुत्री रेशमी कुमारी को दबंगों ने पीट पीट कर बेहरमी से मार डाला माकपा के जिला स्तरीय जांच टीम पहुंची पड़रिया मुसहरी जल्द गिरफ्तारी की मांग


जे टी न्यूज़
सहरसा : सहरसा जिला के सोनवर्षा अंचल घाट मुसहरी, पड़रिया में एक महादलित संजीव सादा की 12 बर्षीय पुत्री रेशमी कुमारी का दबंग किसान तोतो साह एवं उनके लड़का राजेश साह द्वारा उनके खेत में घास काटने एवं मकई भुट्टा तोड़ने के इल्ज़ाम में मार कर हत्या कर देने की, सही जानकारी हासिल करने हेतु माकपा जिला कमिटी सहरसा की एक जांच टीम जिला सचिव रणधीर यादव के नेतृत्व में घाट मुसहरी पड़रिया पहूंची। टीम में पार्टी सोनबरसा अंचल मंत्री गुरुदेव शर्मा, पार्टी जिला सचिव मंडल सदस्य रामचन्द्र महतो, किसान सभा जिला उपाध्यक्ष इंद्रदेव प्रसाद इंन्दू, जवाहर यादव, कमलेश्वरी शाह, पांचू पासवान, सुरेंद्र यादव जांच टीम में शामिल थें। जो मृतिका के परिजनों से एवं समाज के अन्य लोगों से भी सही जानकारी हासिल करने का प्रयास किया। जांच टीम पार्टी को अपना रिपोर्ट तुरंत सौंपेंगे। तथा उचित निर्णय लेकर आगे काम करेगी।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button