युवाओं की शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेल जरूरी 

युवाओं की शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेल जरूरी

जे टी न्यूज,खजौली : नेहरू युवा केंद्र मधुबनी युवा कार्यक्रम में खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वधान में मंगलवार को राष्ट्रीय युवा सप्ताह के अंतर्गत शारीरिक दक्षता दिवस का आयोजन किया गया। इसके तहत महात्मा गांधी स्मारक प्लस टू उच्च विद्यालय खजौली परिसर में बालिका कबड्डी एवं बालिका वॉलीबॉल प्रतियोगिता राष्ट्रीय स्वयं सेवक मुकेश यादव के नेतृत्व में हुआ।

कबड्डी प्रतियोगिता में सकरी एवं खजौली के बीच खेला गया। जिसमें खजौली शानदार जीत हांसिल किया। वहीं वाॅलीबाॅल प्रतियोगिता सकरी एवं पंडौल के बीच खेला गया। जिमसें सकरी विजेता एवं पंडौल उपविजेता रहा। युवाओं ने खेल प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शंभूनाथ ठाकुर एवं संचालन समिति सदस्य कुंदन कुमार सिंह ने कहा कि खेल से युवाओं की मानसिक एवं शारीरिक विकास होता है।

युवाओं को पढ़ाई के साथ खेल में भी बेहतर प्रदर्शन करना चाहिए। नेहरू युवा केंद्र से जुड़े युवा प्रखंड स्तर पर अपने प्रतिभा का प्रदर्शन कर राज्य, देश सहित अन्तर्गराष्ट्रीय पटल पर भी अपना नाम रोशन करता है।मौके पर शंभुनाथ ठाकुर एवं संचालन समिति के सदस्य कुंदन कुमार सिंह, सुमित कुमार, नितिन सिंह, अरुण यादव, दिनेश राय, अंकित कुमार, प्रमोद सिंह एवं सैकड़ो दर्शक उपस्थित हुए

Related Articles

Back to top button