ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करो मतदाता सूची से बाहर किए गए लोगों के मतदान अधिकार को बहाल करो जे टी न्यूज़, बेतिया: भारत की कम्युनिस्ट पार्टी

ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करो मतदाता सूची से बाहर किए गए लोगों के मतदान अधिकार को बहाल करो
जे टी न्यूज़, बेतिया: भारत की कम्युनिस्ट पार्टी

(मार्क्सवादी) की पश्चिम चम्पारण जिला कमिटी द्वारा आज बेतिया समाहरणालय पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाया गया।
इस अवसर पर पार्टी की बिहार राज्य सचिव मंडल सदस्य प्रभुराज नारायण राव ने बताया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के भाजपा परस्ती को तीन में से दो चुनाव आयुक्तों ने उजागर किया है। मुख्य चुनाव आयुक्त, ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में चुनाव आयोग कैसे काम कर रहा है।
तीन में से दो चुनाव आयुक्तों ने कम से कम 14 अवसरों पर, मतदाता पंजीकरण, नामों को हटाने और बहाल करने, और एसआईआर के संचालन से संबंधित फैसलों पर आपत्ति दर्ज कराई है। लेकिन बिना उनकी सहमति के फैसले लागू कराते रहे हैं।जो गंभीर सवाल है।

मुख्य चुनाव आयुक्त की विश्वसनीयता और स्वतंत्रता पर पहले कभी इतने सवाल नहीं उठे हैं।ज्ञानेश कुमार ने सी ई सी कर्त्तव्य एवं अधिकार से ऊपर जाकर ,संविधान की धज्जियां उड़ाते हुए मोदी के इशारे पर भाजपा के लिए काम करते रहे हैं।इसलिए –

– ज्ञानेश कुमार को पद से हटाया जाए।
– एसआईआर प्रक्रिया को रोका जाए। मतदाता सूची से गलत तरीके से बाहर किए गए सभी लोगों के मतदान अधिकार को बहाल किया जाए।
– ईसीआई के स्वतंत्र और लोकतांत्रिक कामकाज को बहाल किया जाए।


– चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति की वर्तमान प्रणाली को सुप्रीम कोर्ट द्वारा प्रस्तावित चयन समिति – जिसमें प्रधानमंत्री, विपक्ष के नेता और भारत के मुख्य न्यायाधीश शामिल हों – पर आधारित बनाया जाय।
– इस कार्यक्रम में पार्टी के जिला सचिव चाँदसी प्रसाद यादव,पश्चिम चम्पारण जिला सचिव मंडल सदस्य शंकर कुमार राव, प्रकाश कुमार वर्मा,रामा यादव,नीरज बरनवाल ,मो. हनीफ,मनोज कुशवाहा,मो. वहीद,सुनील यादव,संजय राव,मो. सहीम,अवधेश पाण्डेय,जयनाथ प्रसाद,मनौव्वर अंसारी, मो. फारूख आदि ने संबोधित किया।

Related Articles

Back to top button