पर्यावरण संरक्षण का ख्याल रखते हुए गरिमा सिकारिया ने खेली फूलों की होली।

जे टी न्यूज़/ बेतिया।

नगर परिषद की निवर्तमान सभापति, गरिमा देवी सिकारिया के साथ परिजन व पास पड़ोस की अनेक महिलाएं फूलों की होली के रंग में रंग गयीं। होली के लोक गीत पर महिलाओं ने थिरक कर रंग बिरंगे फूलों की होली का जश्न मनाया गया। यूं तो होली के जश्न में पूरा शहर डूबा हुआ रहा। लेकिन हर कोई इसको अलग-अलग और अपने पसंद के निराले तरीके से मनाते हुए देखा गया। नगर के मारवाड़ी बहुल क्षेत्र, लाल बाजार में फूलों से होली खूब खेली गई।

गरिमा देवी सिकारिया ने इस मौके पर कहा कि जो लोग होली के अवसर पर केमिकल युक्त रंगों से परहेज करते हैं, वैसे दर्जनों लोग अपने परिजन व स्नेही स्वजनों के बीच एक दूसरे पर फूल बरसाने खुद को रोक नहीं पाए। मारवाड़ी समाज के लोगों ने इस तरह की अपनी विशेष होली को शहर भर में प्रोत्साहित करने और पर्यावरण संरक्षण से जुड़ा नया संदेश देने का कार्य किया।

रंगों के इस त्यौहार पर फाल्गुन शुक्ल पक्ष द्वादसी को मनाये जाने वाले पावन पर्व के दिन से ही लाल बाजार स्थित खाटू श्याम मंदिर से ही इसकी शुरुआत हो गयी थी। उस दिन भी मंदिर में जुटे लोगों लोगों ने एक दूसरे पर जमकर एक दूसरे पर फूल फेंके।

Related Articles

Back to top button