मुर्ती प्रण प्रतिष्ठा महायज्ञ के तीसरे दिन ग्राम भ्रमण विशाल जुलूस का आयोजन
मुर्ती प्रण प्रतिष्ठा महायज्ञ के तीसरे दिन ग्राम भ्रमण विशाल जुलूस का आयोजन
जे टी न्यूज, केसरिया/पू०च०: श्री शिव सह परिवार शनि देव महाराज संतोषी माता हनुमान जी महाराज प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के आज तिसरे दिन ग्राम भ्रमण विशाल जुलूस का आयोजन किया गया।यह विशाल जुलूस गोछी कुशहर पंचायत के गोछी गांव के गिरि टोला से निकल कर लाला छपरा चौक होते हुए केसरनाथ मंदिर, केसरिया थाना चौक ,नगर पंचायत भ्रमण करते हुए पुनः मंदिर परिसर पहुंचकर पूजन किया गया ।इस जुलूस में पांच सौ एकावन महिलाएं सैकड़ों युवा शिव भक्तों ने हर-हर महादेव का जयघोष कर रहे थे सब के हाथों में भगवा द्धज अनेकों रथ सैकड़ों वाहन गांजा बाजा के साथ चल रहे थे।शिव भक्तों में मुख्य रूप से
शिव बालक गिरि ,सुशील गिरि, राजेश्वर गिरि ,नवल किशोर गिरि, अवधेश गिरि ,माया शंकर गिरि, राजेंद्र गिरि ,सुजीत गिरि, कुमोद गिरि, सुरेंद्र गिरि ,राममंगल गिरि, मनोज गिरि, मुन्ना गिरि, प्रकाश चंद्रा, विकाश ,सूरज ,अरुण, राजकुमार, बाली महतो, साही पासवान, पंकज गिरि आदी लोगों ने भाग लिया।




