स्वरांजलि सेवा संस्थान द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी व लघु जल संसाधन मंत्री डॉ संतोष कुमार सुमन के स्वागत एवं सम्मान में किया गया महाआरती कार्यक्रम का आयोजन

स्वरांजलि सेवा संस्थान द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी व लघु जल संसाधन मंत्री डॉ संतोष कुमार सुमन के स्वागत एवं सम्मान में किया गया महाआरती कार्यक्रम का आयोजन
जेटी न्यूज

 

डी एन कुशवाहा

वाल्मीकिनगर पश्चिमी चंपारण – बुधवार की देर शाम तीन नंबर पहाड़ ऊपरी शिविर स्थित संगम तट पर 96 वीं विशेष नारायणी गंडकी महाआरती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्वरांजलि सेवा संस्थान द्वारा आयोजित इस महा आरती कार्यक्रम का आयोजन पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी एवं लघु जल संसाधन मंत्री डॉ . संतोष कुमार सुमन के स्वागत और सम्मान में किया गया। मुख्य अतिथि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री श्री जीतन राम मांझी ने अपने संबोधन के क्रम में कहा कि अंतरराष्ट्रीय ट्रस्ट स्वरांजलि सेवा संस्थान द्वारा पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन के प्रति जन जागरूकता लाने हेतु हर महीने की पूर्णिमा तिथि तथा विशेष अवसर पर नारायणी गंडकी महाआरती की जाती है। संस्था द्वारा भारत नेपाल सीमा पर लावारिस दिव्यांग जनों को सुबह शाम निःशुल्क भोजन दिया जाता है। यही सबसे बड़ी सेवा और धर्म है। आदि काल से नदियों की, पहाड़ों की, पानी और प्राकृतिक धरोहर की पूजा होती आई है। लघु जल संसाधन मंत्री डॉ. संतोष सुमन ने ट्रस्ट के संस्थापक डी. आनंद और एमडी संगीत आनंद की प्रशंसा करते हुए कहा कि वाल्मीकि नगर की भूमि पर ऐसा सम्मान मैं सोचा भी नहीं था। हम के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉक्टर दानिश रिजवान ने कहा कि नारायणी संगम तट पर होने वाली यह महा आरती वाल्मीकि नगर पर्यटन की पहचान बनती जा रही है। आगे पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि बड़ी आस्था श्रद्धा और विश्वास के साथ हम पार्टी के नेता गण इस महा आरती में भाग लेने पहुंचे हैं। इस मंच से कोई राजनीतिक बात नहीं होगी। संस्था द्वारा आगत अतिथियोँ का सम्मान फूलों की माला तथा अंग वस्त्रम द्वारा किया गया। पूर्व मुख्यमंत्री श्री जीतन राम एवम् लघु जल संसाधन मंत्री डॉ .संतोष सुमन ने कलाकार डी. आनंद , ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्षा अंजू देवी, एमडी संगीत आनंद , होम लाल प्रसाद, कोषाध्यक्ष शिव चंद्र शर्मा, धर्मराज शर्मा, चांदनी कुमारी,एडिटर स्वरांजलि सरगम समेत वरिष्ठ कलाकारों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया। दूधिया रोशनी में नारायणी गंडकी विशेष महाआरती की गई । सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे। मंच संचालन डी आनंद ने किया । जबकि धन्यवाद ज्ञापन हम पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. दानिश रिजवान ने किया। इस मौके पर विधायक ज्योति देवी, प्रदेश सचिव सैफुद्दीन, जयपाल यादव, रुपक कुमार, अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवम् संयोजक बिंदेश्वर कुमार थारु, थारू कला संस्कृति एवं प्रशिक्षण संस्थान के सचिव होम लाल प्रसाद, एडिटर स्वरांजलि सरगम, गायक संगीत आनंद, गायिका चांदनी ,नायिका कुमारी संगीता की भूमिका सराहनीय रही।

Related Articles

Back to top button