जिला स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में शिवम कुमार ने हासिल किया प्रथम स्थान
कारी अनंत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के कक्षा 10वीं के छात्र ने जिले में विद्यालय का नाम किया रोशन जे टी न्यूज, शंकरपुर (मधेपुरा)
जिला स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में शिवम कुमार ने हासिल किया प्रथम स्थान
कारी अनंत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के कक्षा 10वीं के छात्र ने जिले में विद्यालय का नाम किया रोशन
जे टी न्यूज, शंकरपुर (मधेपुरा)

जिला स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी 2026 का आयोजन सोमवार को केशव बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मधेपुरा में किया गया। संगोष्ठी का शुभारंभ जिला समन्वयक, राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस श्री कृष्ण कुमार, केशव बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य अंशुमाली तथा कारी अनंत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के विज्ञान शिक्षक कुंदन कुमार यादव ने संयुक्त रूप से किया।
संगोष्ठी में जिले के विभिन्न विद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विज्ञान से संबंधित विभिन्न विषयों पर अपनी प्रतिभा एवं वैज्ञानिक सोच का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में कारी अनंत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मधेली बाजार के कक्षा 10वीं के छात्र शिवम कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय सहित पूरे जिले का नाम गौरवान्वित किया।
इस अवसर पर विद्यालयों से आए विज्ञान शिक्षक पंकज कुमार, यशपाल कुमार, रजनी कुमारी, सोनी कुमारी एवं अशोक कुमार सहित विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
कारी अनंत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के विज्ञान शिक्षक कुंदन कुमार यादव ने शिवम कुमार की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि शिवम कुमार एक अत्यंत प्रतिभाशाली छात्र हैं। उन्होंने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के दम पर न केवल अपने विद्यालय, बल्कि पूरे जिले में अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि शिवम की सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है।

शिवम कुमार के प्रथम स्थान प्राप्त करने पर विद्यालय परिवार की ओर से उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। बधाई देने वालों में विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार, विज्ञान शिक्षक कुंदन कुमार यादव, अरविंद कुमार, देव कृष्णा देवाशीष, जनार्दन यादव, शिवनारायण यादव, जूली कुमारी , रेणुका , नूतन कुमारी , मणि भूषण, अखिलेश एवं दिलीप सहित विद्यालय परिवार के अन्य सदस्य शामिल रहे।



