मजदूरों के अधिकारों पर भाजपा सरकार कर रही हमला:- नाथुन

मजदूरों के अधिकारों पर भाजपा सरकार कर रही हमला:- नाथुन

जे टी न्युज, मधेपुरा:बिहार राज्य निर्माण कामगार यूनियन सीटू मधेपुरा के बैनर तले मजदूरों के विभिन्न मांगों को लेकर आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया। वहीं प्रदर्शन को संबोधित करते निमार्ण कामगार यूनियन के राज्य महामंत्री का. नाथुन जमेदार ने कहा आए दिन मजदूरों के अधिकार पर भाजपा सरकार लागातार हमला कर रहे हैं मजदूरों ने अपने लड़ाई के बल पर कानून बनाया लेकिन भाजपा सरकार कानून को खत्म कर रहे हैं जिसके खिलाफ 16 फरवरी को केन्द्र ट्रेड यूनियन एवं किसान मोर्चा के राष्ट्रीय व्यापी आवाहन पर आम हड़ताल एवं चक्का जाम में मजदूरों को शामिल होने का आवाहन किया।

वहीं निमार्ण कामगार यूनियन नेता राजदीप कुमार यादव ने कहा मधेपुरा लेवर आफिस में पदाधिकारी के मनमानी के चलते निबंधित श्रमिकों का कोई काम करना मोनासिब नहीं समझते हैं बिचोलिया के गिरफ्तार में है लेवर आफिस जिसके खिलाफ आन्दोलन का संखनाद किया। वहीं किसान नेता गणेश मानव ने विस्तार पूर्वक केन्द्र सरकार राज्य सरकार के खिलाफ जम कर हमला बोला उपस्थित गोविंद शर्मा मुन्ना पंडित,बीरबल चौपाल,शंभू तांती दुखी शर्मा फुलों यादव रीणा देवी सरस्वती देवी संजन देवी मंजु देवी जवाहर यादव आदि मौजूद थें।

Related Articles

Back to top button