कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका हेमंता बिस्वा शर्मा का पुतला जे टी न्यूज,मधुबनी
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका हेमंता बिस्वा शर्मा का पुतला
जे टी न्यूज,मधुबनी

आसाम के निवर्तमान मुख्यमंत्री हेमंता बिस्वा शर्मा की बदज़बानी पर मधुबनी जिला इकाई द्वारा आक्रोश मार्च एवं थाना मोड़ पर पुतला दहन किया गया
मोके पर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान सचिव कृष्ण कांत झा गुड्डू द्वारा कहा गया कि हमारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बुजुर्ग दलित नेता पर अभद्र टिप्पणी गाली गलौज किया गया वो निंदनीय है हमारे जननेता राहुल गांधी के बारे में अभद्रता करना निंदनीय है. हमारे राष्ट्रीय मीडिया चेयरमैन पवन खेड़ा द्वारा उनकी पत्नी के तीन पासपोर्ट पर सवाल पूछने पर हिटलरशाही का नमूना पेश किया गया.उनके ऊपर FIR दर्ज की गई और पुलिस उनके दिल्ली आवास पर पहुँची तोड़ फोड़ की किया कुछ सामान उठा ले गई ।ये इसलिय क्योकि देश में उन्ही के प्रधान मंत्री
गृह मंत्री हैं और वे अपने दुराचारी भ्रष्टाचारी मुख्यमंत्री या नेता सभी को संरक्षण देते हैं
चाहे वो कितना भी बड़ा अपराधी हो उसी का प्रमाण है
कुर्सी जाते ही ये जेल जायेंगे राहुल गांधी का कौल कभी ग़लत नहीं होता ।इस मौक पर जिलाध्यक्ष मीना देवी कुशवाहा, गजेंद्र झा आदि दर्जनों कार्यकर्त्ता मौजूद थे.



