समर्पित कार्यकर्ताओं की दब रही आवाज – छत्रपति यादव
समर्पित कार्यकर्ताओं की दब रही आवाज – छत्रपति यादव

जे टी न्यूज, खगड़िया: जिले के बेलदौर विधानसभा क्षेत्र के वोविल, सकरोहर, कुरवन एवं पचौट पंचायतों के दौरे पर शुक्रवार को पहुंचे पूर्व विधायक छत्रपति यादव ने कहा कि पार्टी इस समय संक्रमणकाल से गुजर रही है, जिसका मुख्य कारण समर्पित और संघर्षरत कार्यकर्ताओं की उपेक्षा तथा भीड़तंत्र का बढ़ता प्रभाव है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार कांग्रेस में संगठन सृजन के नाम पर कार्यकर्ताओं को गुमराह किया गया है। जिलेवार अध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर असंतोष जताते हुए उन्होंने कहा कि बार-बार चुनाव हारने वाले प्रत्याशियों को जिलाध्यक्ष बनाया जाना समर्पित कार्यकर्ताओं के साथ अन्याय है।

साथ चल रहे श्री दीपक सिंह ,श्यामदेव यादव जी ,बालेश्वर साह जी
भ्रमण के दौरान मुलाक़ात कांग्रेस प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष कुमार ,संजीव कुमार मुखिया प्रत्याशी ,रणधीर यादव ,सकरमणि ,बेलदौर बाज़ार में तेज नारायण गुप्ता ,सरपंच इन्दु शेखर झा ,राणा प्रताप सिंह ,संदीप कुमार ,अनिल यादव ,प्रभाष जी , शिक्षक अशोक वर्मा एवं स्थानीय लोगो से मुलाक़ात किए ।
21.अप्रैल.2026 को आयोजित कांग्रेस बचाओ सम्मेलन में के.एन क्लब ,खगड़िया बाज़ार आने का निमंत्रण दिये ।


