हिमांता के असभ्य भाषा के खिलाफ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

हिमांता के असभ्य भाषा के खिलाफ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

जे टी न्यूज, समस्तीपुर (चंदन कुमार, सुपौल):
कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अनुपम के नेतृत्व में सुपौल जिला कमिटी ने असम के मुख्यमंत्री हिमांता बिस्वा सरमा के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिले के अंबेडकर चौक पर नारेबाजी करते हुए सरमा का पुतला दहन किया और राजनीति में सभ्य भाषा रखने की अपील की।

इस मौके पर कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनुपम ने कहा, “असम के मुख्यमंत्री हिमांता बिस्वा सरमा एक उज्जड, असभ्य और अमर्यादित पॉलिटिशियन हैं। ऐसे कई उदाहरण है जिससे उनकी इस नकारात्मक छवि की पुष्टि होती है।

हम लोग भी राजनीति में हैं जहां अपने विरोधियों के खिलाफ अक्सर बोलते हैं। लेकिन इस क्रम में हम कभी भाषा की मर्यादा नहीं भूलते। उदाहरण के लिए सुपौल के विधायक और माननीय मंत्री बिजेंद्र यादव का हमने खूब विरोध किया लेकिन कभी असभ्य या ऊलजलूल बात नहीं की। सुपौल से लेकर पटना और दिल्ली तक हमने बिजली विभाग में हुए घोटाले को उजागर किया। जिसका नतीजा था कि संजीव हंस जैसे अधिकारी को जेल जाना पड़ा। लेकिन विरोध में कभी भी हम मर्यादा नहीं भूले।

राजनीतिक दलों के लोगों को सोचना चाहिए कि उनके विचार व्यवहार और भाषा से समाज के समक्ष उदाहरण प्रस्तुत होता है। इसलिए हमारी जिम्मेदारी कई गुना बढ जाती है। विरोध नीतियों का होना चाहिए, विचारों का होना चाहिए और अगर व्यक्ति का भी हो तो मर्यादित होना चाहिए।

इसी संदर्भ में आज कांग्रेस पार्टी ने असम के मुख्यमंत्री हिमांता बिस्वा सरमा के खिलाफ प्रदर्शन किया है। क्योंकि उन्होंने कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और देश के लोकप्रिय दलित नेता आदरणीय मल्लिकार्जुन खड़गे के विरुद्ध आपत्तिजनक और अशोभनीय शब्दों का इस्तमाल किया।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अनुपम ने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे साहब सिर्फ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ही नहीं, बल्कि राज्यसभा में नेता विपक्ष भी हैं। संवैधानिक पद पर बैठे एक लोकप्रिय दलित नेता के अपमान से वो सभी दलित परिवार आहत हैं जो संघर्ष के रास्ते किसी मुकाम पर पहुंचने का सपना देखते हैं।

अनुपम ने सभी दलों के राजनेताओं से अपील किया कि सार्वजनिक जीवन में भाषा की मर्यादा का विशेष ध्यान रखा जाए। अपने व्यवहार को सभ्य रखना बहुत आवश्यक है वरना समाज में गलत संदेश जाएगा और पूरी राजनीति का नैतिक पतन हो जाएगा।

सुपौल जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा आयोजित प्रदर्शन में भुवनेश्वर प्रसाद यादव, पूर्व अध्यक्ष राजनारायण प्रसाद गुप्ता, जयप्रकाश चौधरी, शत्रुघ्न प्रसाद चौधरी, सच्चिदानंद यादव, शिवनंदन यादव, जगदीश गुप्ता, अभय तिवारी, सुभाष प्रसाद सिंह, संजीव कुमार सिंह, नरेश कुमार मिश्रा, md तनवीर, कृष्ण मोहन झा, लक्ष्मण कुमार झा, अमित कुमार झा, श्याम झा, प्रेम झा, रघुनाथ मुखिया, डॉ विश्वनाथ श्राफ, कौशल यादव, शंभूनाथ यादव, ललित कामत, MD उस्मान, श्याम भगत, अमित झा,सुरेंद्र पांडे, अफरोज, सुशील सिंह, प्रभात सिंह इत्यादि।

Related Articles

Back to top button